मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार की मध्यरात्रि के बाद दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर सो रहे लोगों पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में ट्रक का टायर फटना हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, कुदारन गांव निवासी राजा राजभर (42) गर्मी के कारण अपने घर के बाहर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सड़क किनारे सो रहे थे। रात करीब तीन बजे वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक का आगे का टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदते हुए मकान की दीवार से जा टकराया। हादसे में राजा राजभर (42), उनकी मां सुखिया देवी (75) तथा चंद्रतारा देवी (55), पत्नी सीताराम राजभर, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुहानी राजभर (14) और सुनील शर्मा (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

  

सूचना मिलते ही अहरौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए चुनार के चचेरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ट्रक का टायर फटना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कुदारन गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत के बाद गुरुवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुबह करीब आठ बजे मृतकों के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हुए और वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक ग्रामीण के साथ दुर्व्यवहार कर दिया, जिससे लोग आक्रोशित हो उठे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी को बुलाया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और यातायात बहाल कराया। हंगामे और सड़क जाम के कारण वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। वाराणसी से सोनभद्र जाने वाले वाहनों को अदलहाट से इमलियाचट्टी की ओर और सोनभद्र से वाराणसी आने वाले वाहनों को अहरौरा से जमुई होते हुए इमलियाचट्टी की ओर डायवर्ट किया गया।

मार्ग बदलने के कारण स्कूलों में जाने वाले शिक्षक, बैंक कर्मचारी, निजी संस्थानों के कर्मचारी और अन्य दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग समय पर अपने कार्यस्थल नहीं पहुंच सके। पुलिस के अनुसार, हालात अब सामान्य हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |     ‘कातिल पत्नी’: दूध में दीं नींद की गोलियां, फिर प्रेमी संग घोंटा गला, पति का शव फंदे पर टांगा     |     जिला अस्पताल में पैरामेडिकल छात्रा की बेरहमी से हत्या, सिरफिरे छात्र ने चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार     |     आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक का दावा,E20 पेट्रोल से नहीं घटता गाड़ियों का माइलेज,इंजन भी सुरक्षित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000