भाजपा के यूपी में मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का गृह जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह जी के मार्गदर्शन से संगठन को मिलेगी, नई ऊर्जा
प्रतापगढ़। वैसे तो भाजपा में कद्दावर नेताओं की कमी नहीं, परन्तु जनपद प्रतापगढ़ में पट्टी की मिट्टी के लाल दिनेश प्रताप सिंह भाजपा के बड़े नेताओं में से एक हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व उन्हें यूपी में मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। दिनेश प्रताप सिंह मूलतः पट्टी विधानसभा के परसनी गांव के निवासी हैं। 52 वर्षीय सिंह दिनेश प्रताप सिंह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव से शुरु होकर कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) तक हुई है। दिनेश प्रताप सिंह रामराज इंटर कॉलेज पट्टी में 9वी कक्षा में प्रवेश लिया, किंतु एक माह के अंदर एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर राजकीय इंटर कॉलेज फैजाबाद में 1986 में 9 वीं कक्षा में प्रवेश लिया, जहां से हाईस्कूल एवं इंटर तक की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात स्नातक की पढ़ाई हेतु इलाहाबाद विश्वविद्यालय में साल- 1989 में प्रवेश लिया और इसी दौरान छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आने के साथ ही उनके जीवन का उद्देश्य ही बदल गया।

साल- 1994 में स्नातक के पश्चात स्नातकोत्तर के अध्ययन हेतु महाविद्यालय पट्टी में प्रवेश लेकर एवं प्राचीन इतिहास से परास्नातक करने के बाद, विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के साथ ही 1994में ही नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) में राष्ट्रीय सेवाकर्मी के रुप में जुड़कर कालांतर में परियोजना अधिकारी के रुप में वर्ष 2000 तक कार्य किया। वर्ष 2001 में दिल्ली प्रस्थान किया। कालांतर में भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न उत्तरदायित्वों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसी दौरान राजस्थान से योग विज्ञान एवं ध्यान विषय में पुनः परास्नातक किया।
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं गृहमंत्री अमित शाह जी के अध्यक्षीय कार्यकाल में दिनेश प्रताप सिंह को कार्य करने का अवसर मिला। साल- 2014 में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने पर नेहरु युवा केंद्र संगठन भारत सरकार में दो कार्यकाल उपाध्यक्ष ( दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भारत सरकार) के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान सर्वानंद सोनोवाल, जितेंद्र सिंह, विजय गोयल, राज्यवर्धन राठौर, किरन रिजज्जु एवं अनुराग सिंह ठाकुर के साथ उपाध्यक्ष के रुप में कार्य किया। तदुपरान्त भाजपा में राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में कार्य किया।
अभी एक माह पूर्व 25 जून 2026 को भाजपा उत्तर प्रदेश की में मुख्य प्रवक्ता उत्तर प्रदेश के रूप में नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि दिनेश प्रताप सिंह के पूर्व यह पद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित जी के पास था, उसके बाद उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसी को मुख्य प्रवक्ता नहीं बनाया था। किंतु पंकज चौधरी जी की टीम तथा चुनावी वर्ष में इतने अनुभवी नेता को मुख्य प्रवक्ता बनाकर एक नया संदेश दिया है। आज जब दिनेश प्रताप सिंह अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ आये तो जिला मुख्यलय से लेकर तहसील मुख्यालय पट्टी तक उनका ऐसा स्वागत हुआ कि वह स्वय आश्चर्यचकित रह गए।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं परसनी गांव निवासी दिनेश सिंह के प्रथम पट्टी आगमन पर सोमवार को आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पट्टी विधानसभा की जनता सहभागिता कर अपनी शुभकामनाएं दीं। बार एसोसिएशन तहसील पट्टी के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता चंदन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश प्रताप सिंह अपने साथी अधिवक्ताओं द्वारा नगरवासियों के साथ जोरदार स्वागत किया। समाज के हर वर्ग के लोग भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का स्वागत में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इससे वह स्वयं गदगद दिखे।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह जी के बाल सखा विनोद कुमार पाण्डेय “बबलू” पूर्व प्रधान बहुता ने भी अपने मित्र का स्वागत किया और कहा कि दिनेश प्रताप सिंह जी में आज भी कोई बदलाव नहीं आया, उनका बचपन में जैसा स्वाभाव रहा, आज भी उनका वैसे ही स्वाभाव रहा। हम तो बस इसी बात से उनसे प्रभावित हैं। उनमें कोई बनावटीपन नहीं है। विनोद कुमार पाण्डेय “बबलू” पूर्व प्रधान बहुता साल- 2001 से 2010 तक प्रधान रहे और पट्टी विकास खंड में प्रधान संघ के अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए थे। प्रतापगढ़ जनपद में वे सबसे कम उम्र के प्रधान निर्वाचिन होने की मिशाल भी कायम की है। आज अपने बाल सखा के स्वागत समारोह में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।