थाने में पुजारी ने फांसी लगाईः 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था; एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार

झांसी में 62 साल के पुजारी ने थाने के टॉयलेट में फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुलिसकर्मियों ने उन्हें फंदे से लटका देखा। पुलिसकर्मियों ने तत्काल नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर पुजारी को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर गुरसराय थाने की है। पुलिस के मुताबिक, 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी को रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।

उधर, पुजारी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुजारी को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुजारी आरोप सहन नहीं कर पाए। पुजारी की मौत के बाद गांव में तनाव है। स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। गुरसराय थाना क्षेत्र के सिंगार गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद मंदिर के पुजारी थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी रजनी है। दोनों बेटों और बेटी की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे विनय ने बताया- हमारे गांव में राधा-कृष्ण का मंदिर है। मंदिर की करीब 8 बीघा जमीन है। हमारे परिवार की तीन पीढ़ियां मंदिर में पूजा करती आ रही हैं। अभी पिता और मैं पूजा करते थे।

विनय ने बताया- गांव के कुछ लोग हमें मंदिर से हटाना चाहते हैं। हमारे दो घर हैं। एक में हम लोग रहते हैं और दूसरे घर में जानवर बांधते हैं। वहीं बोरिंग लगी है, जिससे घर में पानी आता है। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे पिता सबमर्सिबल पंप बंद करने गए थे। उसी समय 9 साल की बच्ची गेट पर लगे पेड़ से कनेर के फूल तोड़ रही थी। गांव के लोग भी वहां से फूल तोड़ते हैं। पिता ने उसे सिर्फ डांट दिया था। इसके बाद वह घर चली गई। पता नहीं उसने घर जाकर क्या बताया कि उसके परिवार वाले पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगे।

पुलिस पुजारी को थाने ले गई

विनय ने बताया- दोपहर करीब 12:30 बजे उन लोगों ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस पिता को थाने ले गई। हम लोग थाने पहुंचे तो पहले उनसे मिलने नहीं दिया गया। शाम करीब 7 बजे हमें पिता से मिलने दिया गया। रात करीब 10:30 बजे थाने में उन्हें खाना खिलाकर हम घर आ गए। उस समय पिता कह रहे थे कि वह निर्दोष हैं। विनय के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे मैं चाय लेकर थाने गया तो पिता वहां नहीं थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें पथरी, गैस और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए सुबह करीब 6 बजे अस्पताल भेज दिया गया है। करीब एक घंटे बाद पुलिसवालों ने हमें बताया कि पिता बाथरूम गए थे और वहां लुंगी से फंदा लगा लिया। इसके बाद हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो बताया गया कि उनका इलाज चल रहा है। थोड़ी देर बाद पुलिस उनकी लाश लेकर जाने लगी, तभी हमें पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।

बेटे का आरोप- पिता पर दबाव बनाया गया

पिता की लाश देखकर बेटा विनय रोने-चिल्लाने लगा और हंगामा करने लगा। वह पुलिस से कहने लगा, हमें बताना तो चाहिए था। हमें लाश दिखाई और कहा कि अभी इलाज चल रहा है। हमें धोखे में क्यों रखा? बताना तो चाहिए था कि मौत हो गई है। इंस्पेक्टर ने विनय को समझाया और सांत्वना देकर शांत कराया। विनय ने कहा- पिता की उम्र 62 साल थी। इस उम्र में उन पर झूठा आरोप लगाया गया। वह इसे सहन नहीं कर पाए। हम लोगों ने पहले ही कहा था कि आरोप झूठे हैं, लेकिन गांव वालों ने दबाव बनाकर पुलिस से पिता को गिरफ्तार करा दिया। मेरे पिता ने खुद आत्महत्या नहीं की है। उन पर दबाव बनाया गया था। इस पूरे मामले में मिलीभगत की आशंका है। हम निष्पक्ष जांच चाहते हैं। जिन लोगों ने यह साजिश रची है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और दोषियों को जेल भेजा जाए।

इलाज के दौरान मौत हो गई

सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया- सुबह करीब 8:15 बजे पुलिस राजेंद्र नाम के व्यक्ति को अस्पताल लेकर आई थी। उसने थाने के टॉयलेट में फांसी लगा ली थी। गले पर फंदे के निशान भी थे। इलाज के दौरान सुबह करीब 10:15 बजे उसकी मौत हो गई।

एसएसपी बोले- लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया-

थाना परिसर के टॉयलेट में पॉक्सो और छेड़छाड़ के आरोपी ने लुंगी से फंदा लगा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी ग्रामीण को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अगर लापरवाही सामने आएगी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     किरायेदार के लड़के सारिफ ने माँगा भवन स्वामी के लड़के मोमिन से जर्जर दुकान छोड़ने के लिए 10लाख रूपये, किरायेदार के लड़के ने दिखाई अपनी असल औकात     |     डॉक्टर पति ने बेहोश कर न्यूड वीडियो बनाए: गोरखपुर में डॉक्टर पत्नी बोली- ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदी, दूसरी शादी कर घर से निकाला     |     पति ने खाया जहर, पत्नी फंदे पर लटकी: घर से बाहर नौकरी करना चाहती थी; 8 महीने पहले लव मैरिज की थी     |     दामाद की आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटकर गला रेताः3 साल पहले लव मैरिज की थी; लड़की के बाबा-दादी, चाचा-चाची गिरफ्तार     |     पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादीः मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी     |     उधारी के रुपए न देने पर युवक की हत्या, गोली लगते ही आरोपी को झपट्टा मारकर गिराया     |     विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर ‘पास’ लगवाया, पीएचडी की फीस आधी कराने की सिफारिश की     |     एयरगन से प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, छात्र की मौत अपने दोस्त के साथ रील बना रहा था, पिता बोले- हत्या की गई     |     आवारा सांड ने युवक के पेट में घोंपा सींग,सब्जी खरीदते समय कई बार जमीन पर पटका,मौत     |     थाने में पुजारी ने फांसी लगाईः 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था; एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000