आवारा सांड ने युवक के पेट में घोंपा सींग,सब्जी खरीदते समय कई बार जमीन पर पटका,मौत

इटावा में रविवार को एक आवारा सांड के हमले से 33 वर्षीय सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। सांड ने युवक के पेट में पहले सींग घोंपा फिर कई बार जमीन पर पटका। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर वहां मौजूद लोगों ने सांड को भागाया और उसे घर पहुंचाया। घर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही शुरू की। परिजनों ने बताया- वह साइकिल से गांव-गांव घूमकर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थें। पूरी घटना बकेवर थाना क्षेत्र की लखना सब्जी मंडी की है।

अब जानिए पूरी घटना विस्तार से…

जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला खादर निवासी अमर कुमार पुत्र रूपराम दोहरे रविवार सुबह करीब 9 बजे लखना सब्जी आढ़तों से सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले युवक के पेट में सींग घुसेड़ दिया, फिर जमीन पर कई बार पटक दिया। जबतक मौजूद लोग भगाने का प्रयास किए कि सांड ने उन्हें गंभीर घायल कर दिया। इस घटना से सब्जी मंडी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया

दुकानदारों ने युवक को घर पहुंचाया

स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों की मदद से घायल अमर कुमार को उनके घर ले जाया गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी घर पर ही उनकी मौत हो गई। अमर कुमार साइकिल से गांव-गांव घूमकर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी ममता, 12 वर्षीय बेटी वैष्णवी, पिता रूपराम, भाई चंद्रेश और आशीष, तथा बहन लक्ष्मी शामिल हैं। उनकी मां का पहले ही निधन हो चुका है।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे

घटना की सूचना दोपहर करीब 1 बजे थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक और लखना चौकी इंचार्ज दीपक भाटी को मिली। वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम भर्थना काव्या सी सहित अन्य अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया –

घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के द्वारा तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     किरायेदार के लड़के सारिफ ने माँगा भवन स्वामी के लड़के मोमिन से जर्जर दुकान छोड़ने के लिए 10लाख रूपये, किरायेदार के लड़के ने दिखाई अपनी असल औकात     |     डॉक्टर पति ने बेहोश कर न्यूड वीडियो बनाए: गोरखपुर में डॉक्टर पत्नी बोली- ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदी, दूसरी शादी कर घर से निकाला     |     पति ने खाया जहर, पत्नी फंदे पर लटकी: घर से बाहर नौकरी करना चाहती थी; 8 महीने पहले लव मैरिज की थी     |     दामाद की आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटकर गला रेताः3 साल पहले लव मैरिज की थी; लड़की के बाबा-दादी, चाचा-चाची गिरफ्तार     |     पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादीः मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी     |     उधारी के रुपए न देने पर युवक की हत्या, गोली लगते ही आरोपी को झपट्टा मारकर गिराया     |     विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर ‘पास’ लगवाया, पीएचडी की फीस आधी कराने की सिफारिश की     |     एयरगन से प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, छात्र की मौत अपने दोस्त के साथ रील बना रहा था, पिता बोले- हत्या की गई     |     आवारा सांड ने युवक के पेट में घोंपा सींग,सब्जी खरीदते समय कई बार जमीन पर पटका,मौत     |     थाने में पुजारी ने फांसी लगाईः 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था; एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000