डॉक्टर पति ने बेहोश कर न्यूड वीडियो बनाए: गोरखपुर में डॉक्टर पत्नी बोली- ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदी, दूसरी शादी कर घर से निकाला

गोरखपुर में एक महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति, सास-ससुर और ननद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पति ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया। फिर न्यूड फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद वायरल करने की धमकी देने लगा। पति ने ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदने के लिए 32.50 लाख रुपए और एफडी के 10 लाख रुपए ले लिए। फिर बिना तलाक दिए दूसरी शादी भी कर ली। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की। पत्नी ने बताया कि पति बेहोशी का डॉक्टर (एनेस्थेसियोलॉजिस्ट) है। उसके कई लड़कियों के साथ संबंध हैं। महिला ने सोमवार रात 9 बजे पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है।

शादी में 50 लाख खर्च किए, फिर फॉर्च्यूनर कार मांगने लगे

शाहपुर इलाके में रहने वाली 35 साल की महिला डॉक्टर वर्तमान में बस्ती में तैनात हैं। उनके पिता इंजीनियर हैं। मंगलवार को उन्होंने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ हत्या का प्रयास, बिना तलाक दूसरी शादी करने, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।

पुलिस को दी शिकायत में बताया- 29 नवंबर, 2019 छत्तीसगढ़ के नाभपुर में रहने वाले डॉक्टर से मेरी शादी हुई थी। 30 नवंबर को मैं विदा होकर ससुराल चली गई थी। मैं घर की इकलौती हूं। इसलिए पिता ने मेरी शादी में 50 लाख रुपए खर्च किए।

इसके बावजूद ससुराल में पहले ही दिन से ताना मारा जाने लगा कि इंजीनियर पिता की इकलौती बेटी होने के बाद भी फॉर्च्यूनर कार नहीं दे पाए। बाद में पति भी फॉर्च्यूनर खरीदने के लिए पैसे मांगने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर पति के साथ ही सास-ससुर और ननद भी मुझे प्रताड़ित करने लगे।

नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करते, फिर न्यूड वीडियो बनाते

महिला डॉक्टर ने बताया- पति कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर देता था। इसके बाद मुझे न्यूड कर वीडियो बना लेता था। इसके बाद वीडियो दिखाकर मुझे ब्लैकमेल करने लगा। कहता कि पैसे का इंतजाम नहीं करोगी, तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी।

मैंने यह बात अपने माता-पिता को बताई। उन्होंने शादी बचाने के लिए 28 मार्च, 2022 को पैसे का इंतजाम कर फॉर्च्यूनर खरीदने के लिए 32.50 लाख रुपए मेरी ससुरालवालों को दिए।

इसके बाद 14 अप्रैल, 2022 को मेरे बेटा हुआ। फिर भी पति के आदत में बदलाव नहीं आया। मेरी भारतीय डाकघर अलीनगर गोरखपुर में 20 लाख की एफडी थी। पति ने उसे तुड़वा दिया और 10 लाख रुपए ले लिए।

पति-पत्नी का अलग-अलग ट्रांसफर हो गया

महिला डॉक्टर ने बताया- इसी बीच मेरे पति की पोस्टिंग लखनऊ के बलरामपुर हॉस्पिटल में हो गई। लेकिन, वह बस्ती में ही रहता था। जबकि, मेरी पोस्टिंग फतेहपुर चिकित्सालय में हो गई। कुछ दिन तक हम दोनों ने अलग-अलग जगहों पर काम किया। इसके बाद मेरी पोस्टिंग बस्ती के एक अस्पताल में हो गई।

यहां आने पर मुझे पता चला कि पति का कई महिलाओं से संबंध हो चुका है। यह बात पति से पूछी, तो वह मुझसे मारपीट करने लगा। बार-बार तलाक देने की धमकी देता था। इसी बीच, 26 नवंबर, 2024 को मेरे बेटी हुई। इस दौरान मैं अपनी ससुराल चली गई।

पति बोला- दो पत्नियां एक साथ रखूंगा

महिला डॉक्टर ने बताया- पति एनेस्थिसिया विभाग में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर को अपने साथ रखने लगा। उसे घर भी लाने लगा। मैंने विरोध किया, तो पति और सास-ससुर ने मुझे बेरहमी से पीटा।

ससुराल वालों ने पति की उस दूसरी महिला डॉक्टर से शादी करा दी। पति कहता है कि दोनों पत्नियों को साथ रखूंगा। सभी लोग मिलकर कमाएंगे। 13 फरवरी, 2025 को दोनों हनीमून पर छत्तीसगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर पुणे (महाराष्ट) गए थे। वहां 4 दिन रुके थे।

रस्सी में बांधकर लटका दिया

महिला डॉक्टर ने बताया- मेरे पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी की। इसका मैं लगातार विरोध करती रही। इसी बीच 7 मई, 2026 को पति के साथ ससुरालवालों ने मुझे मार-पीटकर गले में रस्सी बांधकर पंखे पर टांग दिया। लेकिन, रस्सी टूटने की वजह से मेरी जान बच गई।

इसके बाद मुझे दोनों बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। ससुरालवाले तलाक कराने के लिए 12 जुलाई, 2026 को शाहपुर स्थित मेरे घर पर आए। वे मेरे बेटे को ले जाना चाहते थे।

ससुर ने कहा कि मेरे बेटे की दूसरी शादी हो गई है। तलाक के पेपर पर साइन कर दो। मैंने बच्चों का हवाला देते हुए मना कर दिया। इस पर पति के साथ ही ससुर ने मुझ पर हमला कर दिया, जिसमें मैं घायल हो गई।

शाहपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     किरायेदार के लड़के सारिफ ने माँगा भवन स्वामी के लड़के मोमिन से जर्जर दुकान छोड़ने के लिए 10लाख रूपये, किरायेदार के लड़के ने दिखाई अपनी असल औकात     |     डॉक्टर पति ने बेहोश कर न्यूड वीडियो बनाए: गोरखपुर में डॉक्टर पत्नी बोली- ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदी, दूसरी शादी कर घर से निकाला     |     पति ने खाया जहर, पत्नी फंदे पर लटकी: घर से बाहर नौकरी करना चाहती थी; 8 महीने पहले लव मैरिज की थी     |     दामाद की आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटकर गला रेताः3 साल पहले लव मैरिज की थी; लड़की के बाबा-दादी, चाचा-चाची गिरफ्तार     |     पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादीः मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी     |     उधारी के रुपए न देने पर युवक की हत्या, गोली लगते ही आरोपी को झपट्टा मारकर गिराया     |     विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर ‘पास’ लगवाया, पीएचडी की फीस आधी कराने की सिफारिश की     |     एयरगन से प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, छात्र की मौत अपने दोस्त के साथ रील बना रहा था, पिता बोले- हत्या की गई     |     आवारा सांड ने युवक के पेट में घोंपा सींग,सब्जी खरीदते समय कई बार जमीन पर पटका,मौत     |     थाने में पुजारी ने फांसी लगाईः 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था; एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000