प्रतापगढ़ थाना कोतवाली नगर में चोरी की तीन मोटर साइकिल के साथ दो शातिर मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ थाना कोतवाली नगर पर आवेदक द्वारा यह सूचना दिनांक 28/06/2022 को दी गई कि वह अपनी मोटर साइकिल नम्बर यूपी 72 एआर 1007 से थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के निर्मल तिराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर आया था, वहीं से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटर साइकिल चोरी कर ली गई। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर मु0अ0सं0- 600/2022 धारा- 379 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में जनपद प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर के उप निरीक्षक घनश्याम सिंह मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के सीताराम धाम पुलिया के पास से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त अभियोग से संबंधित चोरी की 1 मोटर साइकिल व चोरी की 2 अन्य (कुल 3) मोटर साइकिल बरामद की गई। जब कि उनका एक अन्य साथी भौगोलिक स्थित का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों का मोटर साइकिल चोरी करने का एक गिरोह है, हम लोग अलग-अलग जगहों से मोटर साइकिल चोरी करते हैं और उन्हें सस्ते दामों में बेच देते हैं। हम लोगों के पास से बरामद एक मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर को हम दोनों द्वारा 28 तारीख को निर्मल तिराहे के पास चोरी किया गया था व एक मोटर साइकिल को कलेक्ट्रेट के पास से हम दोनों ने चोरी की थी जब कि तीसरी मोटर साइकिल को हम दोनों व मौके से भागे हमारे साथी ने मिलकर प्रतापगढ़ सिटी से चोरी किया था।अभियुक्तों के अन्य साथियों को चिह्नित कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्त 1. सुरेश पुत्र रामबरन गौतम निवासी देवकली थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ । 2. अजय कुमार पुत्र सीताराम हरिजन निवासी लोका का पुरवा थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ । पंजीकृत अभियोग में 1. मु0अ0सं0- 600/2022 धारा- 379, 411 भादंवि थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ । 2. मु0अ0सं0- 622/2022 धारा- 411, 413 भादंवि थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ । पुलिस टीम में  उप निरीक्षक घनश्याम सिंह मय हमराह थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000