गुजारा भत्ता से बचने के लिए पति ने रचा खूनी खेल: नशीला पदार्थ पिलाया, हाथ-पैर बांधकर सास का रेता गला, पत्नी भागी तो दराती से काटा

इटावा जिले में पति सतेंद्र ने मुकेश की मदद से सास और पत्नी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध किया था। पहले सास पुष्पा के हाथ-पैर दुपट्टे से बांधे। बेसुध हालत में पुष्पा विरोध नहीं कर सकी। सतेंद्र ने खुन्नस में बातें सुनाते हुए चाकू से उनका गला रेत दिया। इसके बाद वह बरामदे में गया, जहां पत्नी निर्मला बेसुध पड़ी थी। सतेंद्र ने उसे जगाया, तो खून से सना चाकू देखकर निर्मला भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन बेसुध हाल में होने के कारण गिर पड़ी। मुकेश ने निर्मला के पैर पकड़े और सतेंद्र ने दराती से उसका भी गला रेत दिया। निर्मला के भाई अर्पित ने बताया कि 13 अगस्त को वह कचहरी गया था, वहां बहनोई सतेंद्र और उसके जीजा विजय ने रुपये न देने की बात कही थी।

घर में अकेले ही रह रहीं थीं मां-बेटी

उन्होंने अर्पित को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। फिलहाल हत्या की वजह रुपये का विवाद बताया जा रहा है। भरथना के चंदेठी गांव निवासी पुष्पा और उनकी विवाहित बेटी निर्मला काफी समय से घर में अकेले ही रह रहीं थीं। छोटा बेटा अर्पित व पति अक्सर घर आते-जाते रहते थे। रोज की तरह 16 को दूध देने के लिए गांव का राजीव सुबह करीब साढ़े छह बजे पुष्पा के घर पहुंचा था। 

किसी की आवाज न आने पर वह लौट गया था

उसने घर में घुसते समय अंदर की तरफ पड़ने वाले लोहे के गेट को काफी बार भड़भड़ाया और आवाज भी दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अंदर से किसी की आवाज न आने पर वह लौट गया था। 17 अगस्त को वह रोज की तरफ फिर सुबह लगभग सवा छह बजे पुष्पा के घर पहुंचा, तो फिर दरवाजा नहीं खुला, अंदर से भी कोई आहट नहीं आई। इस पर राजीव को कोई घटना होने का संदेह हुआ।

खाट पर पुष्पा का और जमीन पर निर्मला का शव पड़ा था

उसने गांव के लोगों के बताने के साथ ही पुष्पा के पति सुरेश चंद को फोन पर दरवाजा दो दिन से नहीं खुलने की सूचना दी। सुरेश ने घर के दूसरे हिस्से में लगे दरवाजे के रास्ते घर में कूदकर जाने की बात कही। इस पर ग्रामीण घर में दाखिल हुए। लोहे के दरवाजे को धक्का देते ही एक खाट पर पुष्पा का और अंदर जमीन पर निर्मला का शव पड़ा था। यह देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।

पति के संबंध उसकी भाभी की बहन के साथ हैं

ग्रामीणों ने फोन पर प्रधान के पति को सूचना दी। प्रधान के पति की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी। उधर, वारदात की जानकारी पर परिजन भी रवाना हो गए थे। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि 26 अप्रैल 2021 को निर्मला की शादी सतेंद्र से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही निर्मला को पता चला था कि उसके पति के संबंध उसकी भाभी की बहन के साथ हैं।

घरेलू हिंसा और भरण पोषण का मुकदमा डाल दिया

इस पर दोनों के बीच खटपट होने लगी थी। इसी विवाद के चलते निर्मला करीब छह माह बाद ही मायके रहने आ गई थी। 2023 में उसने घरेलू हिंसा और भरण पोषण का मुकदमा पारिवारिक न्यायालय में डाल दिया था। कोर्ट ने तीन अगस्त को निर्मला को सात हजार रुपये दिए जाने के आदेश दिए थे। साथ ही इस आधार पर अभी तक के लगभग तीन लाख रुपये का भी जल्द भुगतान करने के आदेश सतेंद्र को दिए थे।

दो आरोपियों के संलिप्त होने की पुष्टि

निर्मला के छोटे भाई अर्पित की तहरीर पर पुलिस ने निर्मला के पति सतेंद्र, सतेंद्र के जीजा विजय और सतेंद्र के रिश्ते के साले आरोपी मुकेश व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी ने बताया कि घटना में मुख्य रूप से दो आरोपियों के संलिप्त होने की पुष्टि हुई है। अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है। उधर, पुष्पा के पति और बेटे बाहर रहने की वजह से वारदात पता चलने के बाद कोई मौके पर नहीं था।

मुकेश 10 साल पहले सेना में सिपाही था

पति और दोनों बेटे सूचना पर सुबह घर के लिए रवाना हुए थे। दोपहर में पति सुरेश चंद और छोटा बेटा आ गया था, पर बड़ा बेटा नंदकिशोर नहीं आ सका था। देर रात तक दोनों के पोस्टमार्टम नहीं हो सके थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपी मुकेश 10 साल पहले सेना में सिपाही था। वह सरकारी ट्रैक्टरी चोरी में पकड़ा गया था। इसके बाद उसका कोर्ट मार्शल कर दिया गया था। अभी फिलहाल वह गांव में ही किसी का ट्रैक्टर चलाता था।

ये है पूरा मामला

भरथना कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेठी में सफाई कर्मचारी ने 15 अगस्त की रात पत्नी और सास की चाकू और दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह दूधिया को खून से लतपथ दोनों के शव घर में पड़े मिले। पुलिस के अनुसार पत्नी को तलाक देने के बाद भरण पोषण दिए जाने के कोर्ट के आदेश से नाराज होकर आरोपी ने अपने साले से मिलकर ससुराल पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया।

मुठभेड़ में साले को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने शाम को साम्हो रोड पर मुठभेड़ में साले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घटना कबूलने के बाद पुलिस अब मुख्य आरोपी पति की तलाश कर रही है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे भरथना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चंदेठी गांव में पुष्पा देवी (55) और उनकी विवाहिता बेटी निर्मला उर्फ मंजू (38) की हत्या हो गई है और उनके शव घर में पड़े हैं।

निर्मला का ससुरालियों से विवाद चल रहा है

इस पर थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जाकर जांच शुरू की। पता चला कि निर्मला का ससुरालियों से विवाद चल रहा है। इस वजह से वह करीब चार साल से मायके में ही रह रही थी। पिता सुरेश चंद्र, छोटा भाई अर्पित नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। वहीं, बड़ा भाई नंदकिशोर पुणे में नौकरी करता है। घर में मां-बेटी अकेली रहती थीं। निर्मला ने घरेलू हिंसा और भरण पोषण के लिए कोर्ट में केस कर रखा था।

भरण पोषण दिए जाने के आदेश दिए थे

कोर्ट ने तीन अगस्त को आरोपी पति सतेंद्र उर्फ करिया निवासी ग्राम मिधिया, थाना किशनी, मैनपुरी को सात हजार रुपये हर माह निर्मला को भरण पोषण के लिए दिए जाने के आदेश दिए थे। साथ ही, अन्य वर्षों का हरजाना करीब तीन लाख रुपये का भी भुगतान करने के आदेश दिए थे। सतेंद्र वर्तमान में अलीगढ़ के बिजौली ब्लॉक में सफाई कर्मचारी है।

पुलिस ने आसापास के सीसीटीवी खंगाले

पुलिस की पूछताछ में मृतका के पिता और भाइयों ने 13 अगस्त को कचहरी में हुई तारीख के बाद आरोपियों द्वारा धमकी देने की बात बताई, तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। उधर, ग्रामीणों ने 15 अगस्त को एक लाल स्कूटी से युवक के आने की बात बताई। इस पर छोटे भाई अर्पित की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी के प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्याः मायके की जमीन बेचने से किया था इनकार, पति ने हाथ-पैर बांधकर मार डाला     |     राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, टीम ने शासन को सौंपी रिपोर्ट     |     भाजपा को मिला प्रभारी, विनोद तावड़े के हाथ में कमान; जगदीश पटेल बने सह प्रभारी     |     गुजारा भत्ता से बचने के लिए पति ने रचा खूनी खेल: नशीला पदार्थ पिलाया, हाथ-पैर बांधकर सास का रेता गला, पत्नी भागी तो दराती से काटा     |     सत्ता संघर्ष के 20 साल, 17 अगस्त, 2006 को सई नदी पुल से पहले खुलासा इंडिया के एडिटर इन चीफ पर हुआ था, प्राण घातक हमला     |     सपा नेता संदीप विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला का प्रयास व एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा, बड़बोले नेताजी पर पुलिस ने कसा शिकंजा     |     पाकिस्तान का भारत है दुश्मन नंबर- 1, नंबर- 2 कौन है, सर्वे में सामने आ गया, मुनीर का दोहरा चरित्र     |     जालसाजी व धोखाधड़ी के महारथी प्रदीप कुमार गोयल को उत्तराखंड पुलिस ने भेजा जेल     |     देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 के सांसद निधि गबन मामले में फरार आरोपी प्रदीप कुमार गोयल को लखनऊ से गिरफ्तार     |     खाद सब्सिडी को लेकर ऐतिहासिक बदलाव, पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल, 2.17 लाख करोड़ रुपये पार कर गया था, सब्सिडी बिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000