जिलाधिकारी की छवि धूमिल करने और सामाजिक रूप से बदनाम करने की कोशिश करने वाले फतेहपुर के दो पशु चिकित्साधिकारी किये गए,सस्पेंड

लखनऊ। फतेहपुर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के खिलाफ उन्हीं के अधीनस्थ फतेहपुर जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरडी अहिरवार और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संदीप कुमार तिवारी ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की थी और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया था। आज उत्तर प्रदेश शासन ने फतेहपुर जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरडी अहिरवार और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संदीप कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों पशु चिकित्साधिकारियों पर आरोप है कि इन लोगों ने गोवंश पशुओं का संरक्षण करने में लापरवाही की है। उधर इस कार्यवाही को जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के आवास पर पाली गई गाय के इलाज में 7 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

यह कार्यवाही पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने की है। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता गोवंश पशुओं का संरक्षण और संवर्धन करना है। इस कार्य में फतेहपुर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। इसकी रिपोर्ट आने के बाद दोनों अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है। उधर इस कार्यवाही को जिलाधकारी अपूर्वा दुबे के आवास पर पानी ले जाए के इलाज के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा लगाई गई 7 चिकित्सकों की नियुक्ति के मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जब एक जिलाधिकारी को उनके ही अधीनस्थों द्वारा अपने साजिश का हिस्सा बनाकर उन्हें बदनाम किया जा सकता है तो आम जनता की क्या स्थिति होगी ? यह सामान्य मामला नहीं रहा।  

इस मामले में सोशल मीडिया पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी का पत्र वायरल होने पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने वीडियो जारी कर स्पष्टीकरण दिया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा करके उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।  ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में जिलाधकारी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की गई है। बता दें कि 10 जून, 2022 को सोशल मीडिया पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संदीप कुमार तिवारी का पत्र वायरल हुआ था। इसके तीन दिन पहले मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरडी अहिरवार अवकाश पर चले गए थे। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का प्रभार संदीप कुमार तिवारी के पास था। सोशल मीडिया पर पत्र वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने उप निदेशक पशु चिकित्सा विभाग को प्रकरण में कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा था। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000