मां-बाप के अरमानों का कत्ल: जिस बेटी को दुल्हन बनते देखना था, उसकी खून से सनी मिली लाश

वाराणसी जिले में जगतपुर पीजी कॉलेज में एमएससी की छात्रा श्रेया उर्फ मोनू (22) की हत्या कर दी गई। घटना उसके घर से 20 किमी दूर बच्छांव पश्चिमपुरा के एक किराये के कमरे में हुई। धारदार हथियार से गला रेतकर श्रेया को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोप है कि दूर के रिश्तेदार नियारडीह चोलापुर निवासी विवेक चौबे ने उसे अगवा कर हत्या की है। हत्या के बाद आरोपी ननिहाल गया। अपनी बाइक और बैग रखकर भाग निकला। उधर, बेटी की खून से सनी लाश देखकर मां का कलेजा फट गया। उसकी चीख- पुकार सुनकर लोगों की आंखें भर आईं।

22 नवंबर को रिंग सेरेमनी और 26 फरवरी को होनी थी शादी

परिजनों के मुताबिक, श्रेया इकलौती थी। उसकी शादी तय हो चुकी थी। 22 नवंबर को उसकी रिंग सेरेमनी और 26 फरवरी को शादी थी। शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। 

प्रॉपटी के लालच में वारदात का लगाया आरोप

परिजनों ने प्रेम प्रसंग जैसी बात को नकरा। आरोप है कि विवेक जबरन श्रेया से बातचीत करता था। वीडियो कॉल पर युवती के पिता की हत्या करने की धमकी देता था। युवती ने पिता से शिकायत भी की थी। आरोपी को समझाया भी गया था। आरोपी चाहता था कि घर की अकेली लड़की है, अगर इससे शादी हो जाती है तो प्रॉपर्टी उसके नाम हो जाएगी। इस बीच श्रेया की शादी मिर्जापुर में तय हो गई। इस बात से नाराज विवेक चौबे ने श्रेया का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। वहीं, मृतका के मोबाइल को फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए कब्जे में लिया है। पुलिस मोबाइल में कॉल डिटेल, चैट, फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। श्रेया के पिता सुनील उपाध्याय की चंदापुर में कपड़े की दुकान है। श्रेया की मां रीता उपाध्याय ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी कॉलेज पहुंची ही नहीं थी। आशंका है कि आरोपी ने उसे रास्ते से ही अगवा किया और उसी दिन हत्या कर दी। 

मकान मालिक और आरोपी के पिता हिरासत में

घटना के बाद रोहनिया पुलिस ने मकान मालिक विवेक द्विवेदी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवेक चौबे कमरे में कब से रह रहा था, छात्रा वहां कब पहुंची और हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी। रोहनिया पुलिस के अनुसार, आरोपी एक बैंक में संविदाकर्मी रहा और प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी के गांव पहुंची और आरोपी के पिता को हिरासत में लिया।

ननिहाल में छोड़े बैग में मिली चाबी

19 अगस्त की सुबह परिजन दोबारा बच्छाव पहुंचे और आसपास पूछताछ शुरू की। मकान मालिक विवेक से पता चला कि विवेक चौबे नाम का युवक दो महीने से किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। मकान मालिक ने उसका आधार कार्ड भी परिजनों को भेजा। इससे परिजनों को युवक पर शक गहरा गया। मृतका के पिता का कहना है कि उन्होंने कमरे को खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कमरा नहीं खुला। इसके बाद परिवार विवेक के ननिहाल भुवालपुर, सीखड़, मिर्जापुर पहुंचा। वहां लोगों ने बताया कि विवेक 18 अगस्त की शाम आया था। अपना बैग और मोटरसाइकिल छोड़कर चला गया था। बैग में कमरे की चाबी मिली। इसके बाद चाबी लेकर बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे बच्छाव के मकान पहुंचे और कमरे विवेक चौबे का दरवाजा खोला गया। अंदर बाथरूम में श्रेया का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।

 

कॉलेज जाने की बात कहकर निकली, फिर वापस नहीं लौटी

मृतका के चचेरे भाई अंशुमान के अनुसार, श्रेया 18 अगस्त को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने कॉलेज जाकर जानकारी की। पता चला कि श्रेया कॉलेज ही नहीं आई थी। इसके बाद परिवार राजातालाब थाने पहुंचा और फिर जक्खिनी पुलिस चौकी में सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा के मोबाइल की लोकेशन खंगालनी शुरू की।

 

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

परिजनों के अनुसार, मोबाइल की लोकेशन बच्छाव पश्चिमपुरा के एक मकान में मिली। रात 11 बजे वे पुलिस के साथ वहां पहुंचे। उस समय छात्रा का मोबाइल चालू था और लोकेशन उसी मकान से आ रही थी। परिवार को उम्मीद थी कि श्रेया कमरे के अंदर होगी। पिता सुनील उपाध्याय का आरोप है कि पुलिस ने कुछ देर जांच-पड़ताल करने के बाद दरवाजा नहीं खुलवाया। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस को सूचना देकर कमरे की तलाशी नहीं कराई गई।

मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और आरोपी की गतिविधियों की जांच कर रही है। –नीतू कात्यायन, डीसीपी गोमती जोन

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीएम योगी ने सपा के प्रमुख अस्त्र पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला, कहा-पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा     |     दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा, दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें     |     मां-बाप के अरमानों का कत्ल: जिस बेटी को दुल्हन बनते देखना था, उसकी खून से सनी मिली लाश     |     थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग     |     यूपी के प्रतापगढ़ वाले प्रदीप कुमार गोयल की आज भी नहीं हुई जमानत, आपराधिक पृष्ठभूमि देखकर न्यायालय ने जमानत प्रार्थना-पत्र कर दिया, निरस्त     |     विधायक के साथ डीएम आवास पहुँची सौरभ विश्वकर्मा की विधवा, डेढ़ बीघे जमीन का मिला कागजात     |     रिटायर्ड फौजी जीजा ने मेडिकल स्टोर संचालक साले को उसके घर के सामने मारी गोली, हुई मौत     |     पत्नी के प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्याः मायके की जमीन बेचने से किया था इनकार, पति ने हाथ-पैर बांधकर मार डाला     |     राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, टीम ने शासन को सौंपी रिपोर्ट     |     भाजपा को मिला प्रभारी, विनोद तावड़े के हाथ में कमान; जगदीश पटेल बने सह प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000