कुछ ही घंटों में नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर ले जाने के बाद छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्यवाही में अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जनपद में इनदिनों शोहदे किस्म के लड़के हर चौराहे पर खड़े होकर महिलाओं और नाबालिक लड़कियों को घूरते रहते हैं और उनका पीछा तक करते हैं। सुबह और शाम जब स्कूल और कॉलेज का समय होता है तो ये शोहदे किस्म के लड़के चौराहों पर खड़े नजर आ जाते हैं, परन्तु पुलिस इन पर नजर नहीं रख पाती। तभी तो हर चौराहों पर शोहदों का बोलबाला बना हुआ है।

शोहदे किस्म के लड़के के घरवाले भी अपने ऐसे कमीने लड़कों पर न तो नजर रखते हैं और न ही उन्हें अपने इन होनहार लड़कों पर अंकुश लगाने का समय ही रहता है। वो अपनी समस्याओं में स्वयं घिरे रहते हैं और जब उनके बिगड़े शहजादे ऐसी नीचता भरे कार्य को करते पकड़े जाते हैं, तब वह पैरबी के लिए भाग दौड़ करते नजर आते हैं। पहले सचेत नहीं होते।

पुलिस विभाग में शोहदों से निपटने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। परन्तु प्रतापगढ़ में इधर शोहदों को पुलिस की तरफ से खुली छूट मिली हुई है। पहले ये काम बड़े बाप की बिगड़ी औलादें किया करती थी, परन्तु आज के दौर में दो पैसा कमाने वाले सड़क छाप लोगों की औलादें भी बिगड़ चुकी हैं। घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुजाने की कहावत को आज के शोहदे चरितार्थ करते नजर आ रहे हैं।

कोतवाली नगर के घोसियाना बेगम वार्ड निवासी मोहम्मद आरिश की कपड़े की दुकान है। दो पैसे की आमदनी होने लगी तो दिमाग में खुरापात सूझने लगा। मोहम्मद आरिश की इतनी आमदनी नहीं कि वह कार से चल सके। परन्तु मोहम्मद आरिश पर आरोप है कि वह एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपनी कार में बैठाकर उसके साथ कार में ही छेड़छेड़ करने लगा। लड़की हिन्दू धर्म की मानने वाली है और आरोपी इस्लाम धर्म का है।

ऐसी ही घटना दिनांक- 25.08.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री कटरा मेदनीगंज स्थित मां शीतला देवी धाम से दर्शन कर वापस जाने हेतु साधन की प्रतीक्षा कर रही थी। इसी दौरान अभियुक्त मोहम्मद आरिश द्वारा उसके पिता को जानने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया गया और वाहन को एटीएल ग्राउंड ले जाकर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ की गई।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण एवं छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने वाहन में नाबालिग को देखकर हस्तक्षेप किया, जिस पर अभियुक्त वाहन लेकर मौके से भागने लगा। उस व्यक्ति द्वारा परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एवं वादी पक्ष द्वारा पीछा किए जाने पर वाहन को करनपुर, सिविल लाइन स्थित V2 मॉल के सामने रोककर अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बहुत त्वरित गति से इस मामले में कार्यवाही की है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में यह नहीं स्पष्ट किया गया कि जिस कार से घटना कारित की गई, उसका चालान किया गया अथवा उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया ? यदि आरोपी मोहम्मद आरिश पुत्र मोहम्मद आरिफ को जेल भेज दिया गया तो जिस कार से घटना कारित की गई, उस कार पर भी अपराध पंजीकृत किया गया अथवा नहीं ? आखिर कार किसकी रही जिससे अभियुक्त मोहम्मद आरिश ने घटना को अंजाम दिया ?

घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर में अन्तर्गत धारा 137(2)/87/74/75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट मुकदमा पंजीकृत होने के बाद उप निरीक्षक अंकित कुमार तिवारी मय हमराह कांस्टेबल शैलेष कुमार एवं कांस्टेबल सागर सिंह द्वारा अभियुक्त मोहम्मद आरिश पुत्र मोहम्मद आरिफ, उम्र करीब 21 वर्ष निवासी- 338/1 घोसियाना बेगम वार्ड, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कुछ ही घंटों में नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल     |     प्रतापगढ़ के मान्धाता में चोरी की 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद, पांच गिरफ्तार     |     यूपी में 5 सरकारी स्कूल गायब, आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम     |     महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: महिला अस्पताल में फटा वेंटिलेटर, आग में जिंदा जले 3 नवजात बच्चे     |     सिस्टम ही नहीं चाहता कि जनता की समस्या का समाधान समय पर हो जाये, अपनी पूँछ बनाये रखने के लिए की गई है, ऐसी ब्यवस्था     |     सीएम योगी ने सपा के प्रमुख अस्त्र पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला, कहा-पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा     |     दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा, दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें     |     मां-बाप के अरमानों का कत्ल: जिस बेटी को दुल्हन बनते देखना था, उसकी खून से सनी मिली लाश     |     थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग     |     यूपी के प्रतापगढ़ वाले प्रदीप कुमार गोयल की आज भी नहीं हुई जमानत, आपराधिक पृष्ठभूमि देखकर न्यायालय ने जमानत प्रार्थना-पत्र कर दिया, निरस्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000