लालगंज सीएचसी के एक्सपायरी इंजेक्शन प्रकरण के बाद डीएम अभिषेक पांडेय ने सुखपाल नगर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

एक्सपायरी इंजेक्शन कांड के बाद जागा प्रशासन, डीएम के औचक निरीक्षण में महिला डॉक्टर गैरहाजिर मिलीं, डीएम ने मरीजों से बाहर की दवाएं लिखे जाने को लेकर की पूछताछ… 

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शनिवार दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपालनगर और प्राथमिक विद्यालय पूरे रायजू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. शिवानी अनुपस्थित मिलीं। चिकित्सक की गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति नहीं पाई गई।

पीएचसी सुखपालनगर में डीएम ने मरीजों से सीधे बातचीत की और उपचार तथा दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें बाहर से दवाएं नहीं लिखी जा रही हैं। इसके बाद उन्होंने पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया, जहां बताया गया कि 100 से अधिक मरीजों की पर्चियां काटी जा चुकी हैं और दोपहर 2 बजे तक पर्चे बनाए जाते हैं।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी उनके उपचार की स्थिति जानी। उन्होंने प्रसव यूनिट का निरीक्षण कर प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि के संबंध में बताया गया कि यह राशि 10 से 15 दिन के भीतर उनके खातों में भेज दी जाती है। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और चिकित्सकों की उपस्थिति समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

लालगंज सीएचसी में एसडीएम की बेटी को कथित एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए तो अब प्रशासन ने स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत पर नजरें टेढ़ी कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपाल नगर में अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। डीएम के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र में अफरातफरी मच गई।

एक्सपायरी इंजेक्शन प्रकरण के ठीक बाद स्वास्थ्य केंद्र का यह औचक निरीक्षण कई सवालों के बीच प्रशासन की सक्रियता का संकेत माना जा रहा है। सवाल यह भी है कि यदि जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने पर भी चिकित्सक गैरहाजिर मिल रही हैं तो सामान्य दिनों में स्वास्थ्य केंद्रों की निगरानी और उपस्थिति व्यवस्था कितनी प्रभावी है ? सूबे में आज भी स्वास्थ्य ब्यवस्था बेपटरी है। सरकार इतना धन स्वास्थ्य विभाग पर खर्च करती है, पर ब्यवस्था सही नहीं हो पा रही है।

एक तरफ मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ दवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सकों की मौजूदगी और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की लगातार निगरानी जरूरी है। लालगंज प्रकरण ने इस निगरानी की जरूरत को और गंभीर बना दिया है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार को जब इतनी फुर्सत नहीं की वह मरीज को इंजेक्शन लगाने से पहले उसके एक्सपायरी डेट को चेक कर लें।

अब असली सवाल सिर्फ निरीक्षण का नहीं, कार्रवाई का है। जिलाधिकारी के निरीक्षण में सामने आई चिकित्सक की गैरहाजिरी पर क्या प्रभावी कार्रवाई होती है और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में कितना सुधार आता है, यह आने वाला समय बताएगा। देखना यह होगा कि लालगंज में सस्पेंड किये गये स्वास्थ्य कर्मियों को कितने दिनों में उन्हें बहाल किया जाता है ? चूँकि मामला लालगंज एसडीएम के बच्चे से जुड़ा हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लालगंज सीएचसी के एक्सपायरी इंजेक्शन प्रकरण के बाद डीएम अभिषेक पांडेय ने सुखपाल नगर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण     |     कुछ ही घंटों में नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल     |     प्रतापगढ़ के मान्धाता में चोरी की 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद, पांच गिरफ्तार     |     यूपी में 5 सरकारी स्कूल गायब, आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम     |     महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: महिला अस्पताल में फटा वेंटिलेटर, आग में जिंदा जले 3 नवजात बच्चे     |     सिस्टम ही नहीं चाहता कि जनता की समस्या का समाधान समय पर हो जाये, अपनी पूँछ बनाये रखने के लिए की गई है, ऐसी ब्यवस्था     |     सीएम योगी ने सपा के प्रमुख अस्त्र पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला, कहा-पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा     |     दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा, दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें     |     मां-बाप के अरमानों का कत्ल: जिस बेटी को दुल्हन बनते देखना था, उसकी खून से सनी मिली लाश     |     थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000