कुछ ही घंटों में नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी पर लगा पॉक्सो एक्ट…
प्रतापगढ़। जनपद में इनदिनों शोहदे किस्म के लड़के हर चौराहे पर खड़े होकर महिलाओं और नाबालिक लड़कियों को घूरते रहते हैं और उनका पीछा तक करते हैं। सुबह और शाम जब स्कूल और कॉलेज का समय होता है तो ये शोहदे किस्म के लड़के चौराहों पर खड़े नजर आ जाते हैं, परन्तु पुलिस इन पर नजर नहीं रख पाती। तभी तो हर चौराहों पर शोहदों का बोलबाला बना हुआ है।
शोहदे किस्म के लड़के के घरवाले भी अपने ऐसे कमीने लड़कों पर न तो नजर रखते हैं और न ही उन्हें अपने इन होनहार लड़कों पर अंकुश लगाने का समय ही रहता है। वो अपनी समस्याओं में स्वयं घिरे रहते हैं और जब उनके बिगड़े शहजादे ऐसी नीचता भरे कार्य को करते पकड़े जाते हैं, तब वह पैरबी के लिए भाग दौड़ करते नजर आते हैं। पहले सचेत नहीं होते।
पुलिस विभाग में शोहदों से निपटने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। परन्तु प्रतापगढ़ में इधर शोहदों को पुलिस की तरफ से खुली छूट मिली हुई है। पहले ये काम बड़े बाप की बिगड़ी औलादें किया करती थी, परन्तु आज के दौर में दो पैसा कमाने वाले सड़क छाप लोगों की औलादें भी बिगड़ चुकी हैं। घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुजाने की कहावत को आज के शोहदे चरितार्थ करते नजर आ रहे हैं।
ऐसी ही घटना कोतवाली नगर के घोसियाना बेगम वार्ड निवासी मोहम्मद आरिश की कपड़े की दुकान है। दो पैसे की आमदनी होने लगी तो दिमाग में खुरापात सूझने लगा। मोहम्मद आरिश की इतनी आमदनी नहीं कि वह कार से चल सके। परन्तु मोहम्मद आरिश पर आरोप है कि वह एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपनी कार में बैठाकर उसके साथ कार में ही छेड़छेड़ करने लगा। लड़की हिन्दू धर्म से है और आरोपी आरिश इस्लाम धर्म का है।
दिनांक- 25.08.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री कटरा मेदनीगंज स्थित मां शीतला देवी धाम से दर्शन कर वापस जाने हेतु साधन की प्रतीक्षा कर रही थी। इसी दौरान अभियुक्त मोहम्मद आरिश द्वारा उसके पिता को जानने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया गया और वाहन को एटीएल ग्राउंड ले जाकर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ करने लगा था।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने वाहन में नाबालिग को देखकर हस्तक्षेप किया, जिस पर अभियुक्त वाहन लेकर मौके से भागने लगा। उस व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की के पिता को सूचना दी गई। नाबालिग लड़की के पिता एक अधिवक्ता और सामाजिक आदमी हैं। उन्होंने बिना देर किये उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी। अपहरण और छेड़खानी की घटना की सूचना पाते ही पुलिस टीम और नाबालिग लड़की के परिजन भी स्वयं से घटना के आरोपी की तलाश में लग गए।
दर्शल विकास भवन की तरफ से सीओ सिटी आशुतोष मिश्र आ रहे थे। सीओ सिटी की गाड़ी को नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा रोक कर घटना को बताया गया। पीछे से तेज गति में आरोप कार से नाबालिग लड़की को लेकर शहर की तरफ आ रहा था। पुलिस एवं नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा पीछा किए जाने पर अपहरण के आरोपी ने वाहन कटरा चौराहा से शहर की तरफ मोड़ा और करनपुर, सिविल लाइन स्थित V2 मॉल के सामने उसे घेरकर पकड़ लिया गया।
मौके पर कुछ लोगों ने आरोपी की पिटाई भी कर दी। पुलिस ने बहुत त्वरित गति से इस मामले में कार्यवाही की। इस घटना को एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर, एएसपी (पूर्वी) आलोक कुमार, सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा एवं नगर कोतवाल सुभाष कुमार यादव ने पूरी तन्मयता से नाबालिग लड़की के अपहरण एवं छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार होने तक नजर बनाये रखा। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया और आरोपी को जेल भेजा गया।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में यह नहीं स्पष्ट किया गया कि जिस कार से घटना कारित की गई, उसका चालान किया गया अथवा उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया ? यह यक्ष प्रश्न है कि अपहरण और छेड़छाड़ के आरोपी मोहम्मद आरिश को जेल भेज दिया गया तो जिस कार से उक्त घटना कारित की गई, उस कार पर भी अपराध पंजीकृत किया गया अथवा नहीं, क्योंकि कार से जुर्म किया गया है। सवाल यही है कि बिना नम्बर प्लेट की कार किसकी है ?
नाबालिग लड़की के पिता ने स्वयं बिना नम्बर की कार को पहचान गये, क्योंकि उनका एक बड़ा अहाता है, जिसमें वह गाड़ियों की पार्किंग का ब्यवसाय करते हैं और यह कार भी उसमें खड़ी होती थी। वादी मुकदमा ने अपनी तहरीर में लिखा है कि वाहन संख्या- UP-72 CJ-3565 है जो सिराज अहमद (घोसी) के नाम पंजीकृत है। उक्त गाड़ी जो बिना नम्बर की रही, जिससे अपहरण और छेड़खानी की घटना कारित की गई।
घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर में अन्तर्गत धारा 137(2)/87/74/75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट मुकदमा पंजीकृत होने के बाद उप निरीक्षक अंकित कुमार तिवारी मय हमराह कांस्टेबल शैलेष कुमार एवं कांस्टेबल सागर सिंह द्वारा अभियुक्त मोहम्मद आरिश पुत्र मोहम्मद आरिफ, उम्र करीब 21 वर्ष निवासी- 338/1 घोसियाना बेगम वार्ड, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।