प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी

आगरा के एत्मादपुर में यूजीसी विरोधी प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मामला मंगलवार का है। एत्मादपुर तहसील में सवर्ण समाज और करणी सेना ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवकों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में इंस्पेक्टर हाथ में लाठी लेकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते और पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सवर्ण समाज में भारी रोष फैल गया। संगठन ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और आरोपी इंस्पेक्टर को हटाने की मांग तेज कर दी। मामले ने तूल पकड़ा तो डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने संज्ञान लिया। उन्होंने प्रथम दृष्टया जांच में इंस्पेक्टर के आचरण को अनुचित पाया। इसी आधार पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। डीसीपी ने बताया कि पूरे मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, पुलिस की कार्रवाई के बाद भी सवर्ण समाज और करणी सेना का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। संगठनों ने 5 सितंबर को एमजी रोड स्थित शहीद स्मारक पर सत्याग्रह का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर युवा लगातार वीडियो जारी कर लोगों से बड़ी संख्या में जुटने की अपील कर रहे हैं। संगठनों का कहना है कि सिर्फ लाइन हाजिर करना काफी नहीं है, इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |     प्रतापगढ़ में ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत:मनगढ़ से लौट रहे चालक ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम     |     पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी: जॉइन की प्राइवेट एयरलाइन     |     न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पत्रकार के खिलाफ मानहानि व आईटी एक्ट में चलेगा मुकदमा, निलंबन पर दरोगा की फोटो लगाकर पोस्ट करना पड़ा भारी, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000