16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 25 दिन पहले तमिलनाडु एक्सप्रेस में ट्रॉली बैग से मिले 18 टुकड़े एक महिला के थे। उसका 16 साल छोटे एक शादीशुदा युवक से अफेयर था। विवाद बढ़ने पर पति-पत्नी ने मिलकर महिला की हत्या कर दी। शव को कटर से काटा। उसके छोटे-छोटे टुकड़े किए। इसके बाद इन टुकड़ों को बैग में भर दिया। हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया। बचे टुकड़ों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया।

आगरा जीआरपी के सीओ राजीव दीक्षित ने बताया कि 22 साल के माणिकउद्दीन लस्कर और उसकी पत्नी भगवती माझी को मणिपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को भरोसा था कि मामला कभी खुलेगा नहीं, लेकिन सीसीटीवी ने उनकी पूरी साजिश को बेनकाब कर दिया। चेन्नई पुलिस कस्टडी में लेकर दोनों अपने साथ ले गई। अब हत्या में पैसों के लेन-देन और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

मृतक निशा की (फाइल फोटो)

अब विस्तार से पढ़िए…

350 कैमरों की फुटेज से पकड़े गए आरोपी

5 अगस्त को चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस (12621) आगरा कैंट पहुंची थी। जनरल बोगी में रखे ट्रॉली बैग से बदबू आने पर यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। बैग खोलने पर पॉलिथीन में लिपटे मानव अंग मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि शरीर के कुछ हिस्सों को आटे और सब्जी के साथ पकाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चेन्नई आरपीएफ और आगरा जीआरपी ने संयुक्त जांच शुरू की। चेन्नई सेंट्रल स्टेशन के करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दोनों आरोपी ट्रॉली बैग को ट्रेन में रखते हुए दिखाई दिए। इसके बाद से दोनों चेन्नई से भागकर मणिपुर चले गए थे।

इसी ट्रेन के जनरल बोगी में रखे थे लाश के टुकड़े

मरने वाली महिला का 17 साल का बेटा

ओडिशा के जगतसिंहपुर की रहने वाली हयातुन निशा (38 साल) चेन्नई में अपने पति से अलग रहती थी। उसका मणिकउद्दीन के साथ 6 महीने से अफेयर था। 20 जुलाई के आसपास निशा चेन्नई के गुडुवांचेरी में मणिक के घर किराए पर रहने आ गई। निशा का 17 साल का बेटा यूसुफ खान भी उसके साथ रहता था।

पुलिस के मुताबिक, मणिक का पहले से भगवती माझी के साथ अफेयर था। भगवती उसके साथ लिव इन रिलेशन में पत्नी की तरह रहती थी। जांच में सामने आया कि भगवती को मणिक और निशा के अफेयर की भनक लग गई। इस बात पर आए दिन विवाद होने लगा।

विवाद बढ़ने पर पति-पत्नी ने निशा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के बाद शव के 18 टुकड़े किए गए। कुछ हिस्सों को बड़े बर्तनों में रखकर पकाया गया, जबकि धड़ समेत बाकी हिस्सों को लाल रंग के ट्रॉली बैग में भरकर तमिलनाडु एक्सप्रेस में रख दिया, जो आगरा तक पहुंच गया।

आरोपी व उसकी प्रेमिका की (फाइल फोटो)

पुलिस की तलाशी में मिले मांस और बॉडी के टुकड़े

जब हयातुन निशा की हत्या हुई, उसका बेटा यूसुफ वहां नहीं था। 21 अगस्त को वह अपनी मां से मिलने उसी मकान पर पहुंचा। जब मां नहीं मिली तो आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मणिक और भगवती भी लापता थे। उसने गुडुवांचेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मकान की तलाशी ली। वहां एक बड़े बर्तन में मांस और शरीर के अन्य अंग मिले। पुलिस की जांच में पैसों के लेन-देन की बात भी सामने आई। यूसुफ ने बताया कि उसे मां की लाइफस्टाइल पसंद नहीं थी, इसलिए वह उनसे अलग रहने लगा था। उसने आशंका जताई थी कि माणिकउद्दीन और भगवती माझी ने ही झगड़े के बाद मां हयातुन की हत्या की।

350 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, बैग के साथ नजर आए युवक-युवती

लाश मिलने के बाद 5 अगस्त को ही आगरा कैंट जीआरपी थाने में जीरो फिर दर्ज की गई थी। जांच आगे बढ़ी, तो इसका चेन्नई से कनेक्शन सामने आया। इसके बाद केस चेन्नई जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया। चेन्नई पुलिस ने बैग से मिले सुरागों के आधार पर जांच शुरू की। चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। प्लेटफॉर्म नंबर-4 की 3 अगस्त की रात 10 बजे की फुटेज में एक युवक और युवती लाल ट्रॉली बैग लेकर जाते दिखाई दिए। इसके बाद 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में वही बैग आगरा कैंट पहुंचा, जिसमें लाश के टुकड़े मिले। इसी के आधार पर जांच टीम गुडुवांचेरी तक पहुंची। इसके बाद महिला की लाश के टुकड़े बरामद किए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |     प्रतापगढ़ में ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत:मनगढ़ से लौट रहे चालक ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम     |     पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी: जॉइन की प्राइवेट एयरलाइन     |     न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पत्रकार के खिलाफ मानहानि व आईटी एक्ट में चलेगा मुकदमा, निलंबन पर दरोगा की फोटो लगाकर पोस्ट करना पड़ा भारी, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000