दर्दनाक हादसा: पोखर में गिरी ईको कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; 5 गंभीर घायल

राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। मनिया थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास यात्रियों से भरी एक ईको कार अनियंत्रित होकर पोखर में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पानी में डूब गई। घटना में अब तक तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ईको कार में कई यात्री सवार थे। फूलपुर गांव के पास पहुंचते ही कार पोखर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि पोखर के आसपास अतिक्रमण के कारण पानी सड़क तक फैल गया था। सड़क का काफी हिस्सा पानी में डूबा हुआ था। ऐसे में चालक को सड़क और पोखर की वास्तविक सीमा का अंदाजा नहीं लग सका और कार सीधे गहरे पानी में जा गिरी।

हादसे में चार लोगों की मौत

कार के पोखर में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस-प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची।  हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर श्रीनिधी बीटी और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। हादसे में चार लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल बताए जा रहे है। वहीं पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद पोखर के आसपास अतिक्रमण को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अतिक्रमण की वजह से पोखर का पानी सड़क तक पहुंच गया था। सड़क पर पानी भरने के कारण वाहन चालक को यह पता नहीं चल सका कि आगे सड़क है या गहरा पानी। इसी वजह से यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद प्रशासन सख्त

घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। जिला कलेक्टर श्रीनिधी बीटी ने संबंधित अधिकारियों को पोखर क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे हटाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही अधिकारियों से पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद है। हादसे की परिस्थितियों और अतिक्रमण समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर जलभराव और सार्वजनिक रास्तों के आसपास किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000