पीसीएस अधिकारी प्रेमचंद्र मौर्य (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ पीसीएस अधिकारी प्रेमचंद मौर्य को शासन ने सौंपी प्रतापगढ़ एडीएम वित्त/राजस्व पद की कमान By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Oct 4, 2026 200 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शासन ने पीसीएस अधिकारी प्रेमचंद्र मौर्य को प्रतापगढ़ का नया एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बनाया है। वे अभी तक जालौन में एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) के पद पर पदस्थ रहे। उन्हें वहां से प्रतापगढ़ का नया एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। प्रतापगढ़ के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रहे आदित्य कुमार प्रजापति को मेरठ का एडीएम नगर बनाया गया है शासन द्वारा जारी नवीनतम स्थानांतरण आदेश के तहत जिले में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजना के प्रशासनिक मुखिया की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। लंबे समय से जालौन में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) के पद पर कार्यरत प्रेम चन्द्र मौर्य का तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के रूप में प्रतापगढ़ जनपद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रतापगढ़ के नये एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेमचंद्र मौर्य मूल रुप से अम्बेडकरनगर जिले के आलापुर के रहने वाले हैं। स्वभाव से मृदुभाषी पीसीएस अधिकारी प्रेमचंद्र मौर्य से प्रतापगढ़ को ढेर सारी उम्मीदें हैं। समाचार 200 Share