शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार पर पीट-पीटकर की मां हत्या; बेटा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब का आदी था और उसका परिवार में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। घटना के दिन आरोपी अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगने पहुंचा था। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आखिरकार आज चार अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामला औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकपुर का है। 26 सितंबर को डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान श्रीमती देवी, पत्नी स्वर्गीय राम आसरे के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वृद्ध महिला अपने छोटे बेटे वीर सिंह के मकान में अकेली रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

छोटे बेटे ने दर्ज कराया था केस

मामले में मृतका के छोटे बेटे वीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसके बड़े भाई बलवान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी बलवान के बारे में अहम जानकारी मिली। चार अक्टूबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चिरहूली पुल के नीचे घेराबंदी की और आरोपी बलवान को गिरफ्तार कर लिया।

शराब का आदी है आरोपी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और उसका परिवार में जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले ही अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था। घटना वाले दिन वह शराब के नशे में अपनी मां के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मां द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक गुस्से में आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।

आरोपी बेटा गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने आरोपी बलवान, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम मलकपुर, थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील खां और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     देश की राजधानी जंतर-मंतर में परजीवी आंदोलनकारियों ने आंदोलन के नाम पर कर रहे हैं, फूहड़ प्रदर्शन     |     लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, सड़क पर लेटे; पुलिस से धक्कामुक्की     |     ‘छुट्टी चाहिए तो 25000 दो’… गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाना था, अधिकारी ने मांगी रिश्वत     |     अधिवक्ता का दिनदहाड़े बाजार में मर्डर, सीने पर चढ़कर कनपटी में मारी गोली     |     राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह का बड़ा आरोप, बोलीं- इंस्पेक्टर और विवेचक ने दर्ज कर लिए मनगढ़ंत बयान     |     चार माह पहले प्रेमी संग घर छोड़कर गई थी महिला, अब गुजरात में मिला शव; 27 दिन तक फ्रीजर में रखी रही लाश     |     शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार पर पीट-पीटकर की मां हत्या; बेटा गिरफ्तार     |     सरकारी डॉक्टर ने किया सुसाइड, पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली     |     उमेश पाल हत्याकांड: गया जेल में मिला अतीक गैंग का 5 लाख का इनामी शूटर     |     पीसीएस अधिकारी प्रेमचंद मौर्य को शासन ने सौंपी प्रतापगढ़ एडीएम वित्त/राजस्व पद की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000