चार माह पहले प्रेमी संग घर छोड़कर गई थी महिला, अब गुजरात में मिला शव; 27 दिन तक फ्रीजर में रखी रही लाश

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के नगला बलुआ की रहने वाली विवाहिता चार माह पहले अपने पड़ोसी के साथ घर से चली गई। जिसका शव कच्छ गुजरात के बरसोवा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पड़ा मिला। गुजरात पुलिस ने 27 दिन तक शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखा। पहचान होने पर उसके पति एवं बच्चों के डीएनए का मिलान किया। पुष्टि होने के बाद गुजरात पुलिस ने शव को उसके परिजन को सौंप दिया। शनिवार रात स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को गुजरात पुलिस ने आरोपी प्रेमी की तलाश में गांव में दबिश दी। नगला बलुआ निवासी पूजा का पति लक्ष्मण फिरोजाबाद में चूड़ी कारखाने में मजदूरी करता है। वह अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। इसी दौरान ट्रक चालक एक युवक का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब चार माह पहले महिला अपने बच्चों को छोड़कर युवक के साथ घर से चली गई थी।

पुलिस ने महिला को बरामद भी किया था, लेकिन बाद में वह पति के साथ न रहकर आरोपी युवक के साथ चली गई। सात सितंबर को गुजरात के कच्छ क्षेत्र के बरसोवा थाना क्षेत्र में एक खेत में महिला का शव मिलने से खलबली मच गई। शव की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने उसे फ्रीजर में रखवा दिया। करीब 27 दिन तक शव को फ्रीजर में रखकर पहचान के प्रयास किए गए। इसी दौरान गुजरात पुलिस को महिला के पति के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने स्थानीय पुलिस के माध्यम से पति और बच्चों को गुजरात बुलाया। इसके बाद पति और बच्चों के डीएनए नमूने लेकर शव से मिलान कराया गया। डीएनए रिपोर्ट से पहचान की पुष्टि होने के बाद गुजरात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके पति को सौंप दिया। शनिवार रात शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि गुजरात पुलिस ने महिला के पति और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।

आरोपी की तलाश में गांव पहुंची गुजरात पुलिस

महिला की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए गुजरात के आडेसर थाने के उपनिरीक्षक एचवी कांतरिया तीन पुलिसकर्मियों के साथ रविवार को शिकोहाबाद पहुंचे। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ महिला के गांव पहुंचकर उसके पति और अन्य परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद महिला के साथ घर छोड़कर जाने वाले युवक की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     देश की राजधानी जंतर-मंतर में परजीवी आंदोलनकारियों ने आंदोलन के नाम पर कर रहे हैं, फूहड़ प्रदर्शन     |     लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, सड़क पर लेटे; पुलिस से धक्कामुक्की     |     ‘छुट्टी चाहिए तो 25000 दो’… गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाना था, अधिकारी ने मांगी रिश्वत     |     अधिवक्ता का दिनदहाड़े बाजार में मर्डर, सीने पर चढ़कर कनपटी में मारी गोली     |     राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह का बड़ा आरोप, बोलीं- इंस्पेक्टर और विवेचक ने दर्ज कर लिए मनगढ़ंत बयान     |     चार माह पहले प्रेमी संग घर छोड़कर गई थी महिला, अब गुजरात में मिला शव; 27 दिन तक फ्रीजर में रखी रही लाश     |     शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार पर पीट-पीटकर की मां हत्या; बेटा गिरफ्तार     |     सरकारी डॉक्टर ने किया सुसाइड, पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली     |     उमेश पाल हत्याकांड: गया जेल में मिला अतीक गैंग का 5 लाख का इनामी शूटर     |     पीसीएस अधिकारी प्रेमचंद मौर्य को शासन ने सौंपी प्रतापगढ़ एडीएम वित्त/राजस्व पद की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000