रिलीज से पहले ही फिल्म रामायण ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में 75 करोड़ पार कर एनिमल-केजीएफ 2 को पछाड़ा

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही शेयर हुआ धड़ाम…

रामायण फिल्म से क्या है, कनेक्शन ?

नई दिल्ली। शेयर बाजार में गुरुवार को प्राइम फोकस लिमिटेड के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर BSE पर करीब 7% टूटकर 285 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। बता दें कि शेयरों में गिरावट तब आई है, जब बड़े बजट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

दरअसल, प्राइम फोकस ग्रुप का इस फिल्म से सीधा कनेक्शन है। ऐसे में फिल्म की रिलीज और कंपनी के शेयर में आई गिरावट ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। प्राइम फोकस ग्रुप की कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियोज फिल्म ‘रामायण’ के निर्माण से जुड़ी हुई है। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो प्राइम फोकस ग्रुप से जुड़े हैं।

वहीं, ग्रुप की एक अन्य कंपनी DNEG फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और एनिमेशन से जुड़े काम में अहम भूमिका निभाती है। यही वजह है कि ‘रामायण’ जैसी बड़े बजट की फिल्म को प्राइम फोकस ग्रुप के लिए काफी अहम माना जा रहा है। फिल्म के शानदार विजुअल इफेक्ट्स और बड़े स्तर पर निर्माण को देखते हुए इस प्रोजेक्ट पर दुनियाभर के दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की उम्मीद

‘रामायण’ को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में बड़े सितारे नजर आने वाले हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों तक पहुंचाने की योजना है। फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है और कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है।

हालांकि, फिल्म की असली सफलता का पता बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन से ही चलेगा। अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है और इसका फायदा प्राइम फोकस ग्रुप के कारोबार को किस तरह मिलता है।

क्या है, प्राइम फोकस का कारोबार ?

प्राइम फोकस लिमिटेड मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की कंपनी है। इसका कारोबार फिल्मों के निर्माण से लेकर उन्हें बेहतर विजुअल अनुभव देने तक फैला हुआ है। कंपनी और इसके ग्रुप की अलग-अलग इकाइयां फिल्म प्रोडक्शन, विजुअल इफेक्ट्स, एनिमेशन और पोस्ट-प्रोडक्शन जैसी सेवाओं से जुड़ी हैं।

इसका मतलब है कि फिल्मों में दिखने वाले शानदार एक्शन सीन, काल्पनिक दुनिया, ग्राफिक्स और स्पेशल इफेक्ट्स तैयार करने में कंपनी की अहम भूमिका होती है। इसके अलावा फिल्म एडिटिंग, कलर करेक्शन, 3D कन्वर्जन और पोस्ट-प्रोडक्शन जैसी सेवाएं भी इसके कारोबार का हिस्सा हैं। यानी फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद उसे बड़े पर्दे पर शानदार अंदाज में पेश करने के लिए जिन तकनीकों और सेवाओं की जरूरत होती है, उनमें प्राइम फोकस ग्रुप की अहम भूमिका रहती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिद्धार्थनगर में फर्जी ST सर्टिफिकेट से नौकरी का पर्दाफाश, 16 साल बाद शिक्षिका बर्खास्त     |     रिलीज से पहले ही फिल्म रामायण ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में 75 करोड़ पार कर एनिमल-केजीएफ 2 को पछाड़ा     |     ट्रंप की हार से हिला एलन मस्क का साम्राज्य, दौलत में भारी गिरावट, बिखरे टेस्ला-स्पेस के शेयर     |     भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आखिरकार कांग्रेस ने लाया सार्वजनिक महाभियोग का प्रस्ताव      |     सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले सौरव दास की पहचान और नागरिकता पर उठे सवाल, मद्रास हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस     |     रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन, जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR, जानें क्या है, 494 करोड़ का मामला     |     खुलासा इंडिया की खबर का असर, घूंसघोर का आरोपी हल्का लेखपाल सचिन यादव का एक हल्का का चार्ज छिना     |     दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, 31 जनवरी तक लागू रहेगी रोक, जानें किसे मिलेगी छूट     |     यूपी में 30 साल तक BJP की सरकार रहेगी, राहुल गांधी अगले 30 साल चुनाव नहीं जीतेंगे : अमित शाह     |     राजस्व विभाग में बनाये गये नियमों को दरकिनार करके गृह ब्लॉक सदर के रहने वाले सचिन यादव को सदर तहसील में किया गया है, तैनात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000