रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन, जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR, जानें क्या है, 494 करोड़ का मामला

जिला से रिहा होने से पहले ही आजम खान को ईडी ने लिया हिरासत में…

रिहाई के तुरंत बाद ED की बड़ी कार्रवाई

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की रिहाई से पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। ED की शिकायत पर रामपुर के अजीमनगर थाने में आजम खान, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, जौहर यूनिवर्सिटी और ठेकेदारों के खिलाफ नई FIR दर्ज की गई है।

आजम खान रामपूर जेल से जैसे रिहा हुए वैसे ईडी ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अपने साथ ले गई। कल उन्हें गाजियाबाद में पेश किया जा सकता है। जेल से रिहा होने के बाद गेट पर आज़म खान ने कहा, अब कहने के लिए बचा ही क्या है ? मैं क्या कहूं ? कानून खत्म ही हो गया है। मुसलमान होने की सजा है।

हमारी गलती बस इतनी थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यही हमारा गुनाह है। हमने बच्चों के लिए स्कूल बनवाए। यही हमारा गुनाह है। ईडी द्वारा गिरफ्तार करने पर समर्थको ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। फ़िलहाल आजम खान के साथ की गई कार्रवाई से उनके समर्थक खासे नाराज दिखे।

जेल से रिहा होते ही आजम खान गिरफ्तार, ईडी ने कस्टडी में लिया

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को ईडी ने रामपुर जेल से रिहा होते ही गिरफ्तार कर लिया है।बेटे अब्दुल्ला के साथ आजम जेल बाहर निकले। तभी ईडी ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। आज़म खान की रिहाई से पहले रामपुर जेल पहुंची ED की टीम।लखनऊ नंबर की 3 गाड़ियों से जेल पहुंची ईडी।

कोर्ट का अरेस्ट वारंट लेकर पहुंचने की जानकारी। आज़म खान को 2 नवंबर को कोर्ट में होना है पेश। रिहाई से पहले ED की दस्तक से बढ़ी हलचल। जेल से बाहर निकलते ही आज़म खान की ED ने कर लिया गिरफ्तार।

जिला कारागार रामपुर के बाहर सपा नेता आजम खान के समर्थकों की भारी भीड़…

क्या है, 494 करोड़ का मामला ?

यह FIR 13 अक्टूबर की रात को दर्ज हुई थी। इससे पहले ED की 4 सदस्यीय टीम ने रामपुर जिला जेल में बंद आजम खान से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी। ED का आरोप है कि जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में कुल 494.46 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि ट्रस्ट ने 2013-14 से 2024-25 तक के आयकर रिटर्न में सिर्फ 78.32 करोड़ रुपये का ही पूंजीगत खर्च दिखाया। यानि करीब 416.14 करोड़ रुपये का हिसाब ट्रस्ट की घोषित आय-व्यय से मेल नहीं खा रहा है।

सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

ED की शिकायत में कहा गया है कि सरकारी रसूख का इस्तेमाल करके सरकारी ठेके हासिल किए गए। सरकारी निर्माण कार्यों के लिए मिले फंड को यूनिवर्सिटी में लगाया गया। यूनिवर्सिटी के निजी परिसर में सरकारी फंड से काम कराया गया। ठेकेदारों के जरिए करीब 55.8 करोड़, सरकारी कार्यों के जरिए 23.41 करोड़ और विधायक निधि से 6.60 करोड़ रुपये के काम यूनिवर्सिटी परिसर में कराए गए। कुल राशि करीब 85.81 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

आजम खान की किस्मत में अभी रिहाई नहीं, बल्कि जेल है…

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस ?

यह FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61 (आपराधिक साजिश), 316(5) (आपराधिक विश्वासघात), 318(4) (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज की गई है। ED इस FIR को 2019 में दर्ज अपनी ECIR में जोड़कर PMLA के तहत व्यापक कार्रवाई करेगी।

रिहाई पर क्यों लटका है, सस्पेंस ?

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की दो पैन कार्ड मामले में सजा के खिलाफ याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। लेकिन जानकारों का कहना है कि इस मामले में राहत मिलने के बाद भी ED के नए केस और 25 से ज्यादा पुराने मामलों के कारण उनकी जेल से बाहर आना फिलहाल आसान नहीं होगा। फिलहाल आजम खान को ईडी अपने साथ ले गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन, जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR, जानें क्या है, 494 करोड़ का मामला     |     खुलासा इंडिया की खबर का असर, घूंसघोर का आरोपी हल्का लेखपाल सचिन यादव का एक हल्का का चार्ज छिना     |     दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, 31 जनवरी तक लागू रहेगी रोक, जानें किसे मिलेगी छूट     |     यूपी में 30 साल तक BJP की सरकार रहेगी, राहुल गांधी अगले 30 साल चुनाव नहीं जीतेंगे : अमित शाह     |     राजस्व विभाग में बनाये गये नियमों को दरकिनार करके गृह ब्लॉक सदर के रहने वाले सचिन यादव को सदर तहसील में किया गया है, तैनात     |     राजस्व विभाग के अधिकारी बने भस्मासुर, जनपद में तैनात हल्का लेखपालों के तबादले के मामले पर धृतराष्ट्र बने हैं, राजस्व अधिकारी      |     पीएम मोदी 25 अक्टूबर को आध्यात्मिक नगरी काशी में, नमो घाट पर देखेंगे विंग्स ओवर गंगा एयर शो     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000