यूपी में 30 साल तक BJP की सरकार रहेगी, राहुल गांधी अगले 30 साल चुनाव नहीं जीतेंगे : अमित शाह

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद…

यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हटा सकता है- अमित शाह

लखनऊ। आज यूपी की राजधानी पहुंचे भाजपा के चाणक्य एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के मालिक हमारे कार्यकर्ता को मेरा प्रणाम, मेरा राम-राम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश से राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं के दम पर अगले 30 साल तक बीजेपी की सरकार रहेगी।

वोट चोरी के आरोपों पर राहुल-अखिलेश को खुली चुनौती

अमित शाह ने कहा, “मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को चुनौती देता हूं कि आइए संसद में वोट चोरी पर चर्चा करते हैं। विशेष सत्र का आयोजन करते हैं। हम जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन ये लोग संसद में चर्चा नहीं करेंगे।” शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जब कोई टीम मैच हारती है तो अपनी प्रैक्टिस सुधारती है, लेकिन राहुल गांधी और उनके सहयोगी हारने के बाद अंपायर पर ही सवाल उठाने लगते हैं। ये विचार अच्छे नहीं हैं, ये स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक कलंक है। इससे सरकार की बदनामी नहीं बल्कि भारत का लोकतंत्र कलंकित हो रहा है।

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर अमित शाह ने सपा को घेरा

अमित शाह ने राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, “हमने राम के लिए गोलियां खाईं और समाजवादी पार्टी ने गोलियां चलवाईं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति को जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त करने का काम किया है। पीएम मोदी दिन-रात काम करके विपक्ष के छक्के छुड़ाने का काम किया है। बिना थके, बिना रुके पीएम मोदी देश की जनता के भविष्य और देश की तरक्की के लिए विकसित भारत के लिये विजन 2047 की समय सीमा भी निर्धारित कर दी है।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गुलदस्ता भेंट करते यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ…

अमित शाह द्वारा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ से सदमें में आया विपक्ष 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि योगी सरकार के अच्छे शासन से उत्तर प्रदेश में बीजेपी की लोकप्रियता बढ़ी है। कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का समय है। यूपी को सपा ने जंगलराज बना दिया था और भाजपा की सरकार सीएम योगी ने माफियाराज को मिट्टी में मिला दिया। गुंडे चूहे के बिल में घुस गये हैं। महिलाएं बिना रोक टोक अपने घर से बेहिचक निकलती हैं और योगी जी पर भरोसा कर उन्हें धन्यवाद देती हैं।

कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना, विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया- अमित शाह 

यूपी में 30 अक्टूबर का बड़ा योगदान है। आज के दिन 1990 अयोध्या में राम भक्तों पर गोलिया चलाई थी। मैं पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं ? आपने राम भक्तों पर गोलियां चलाई। हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी। कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना, विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया। यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हटा सकता है। फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, कोई दुविधा नहीं है।

यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे- अमित शाह

मैच हारने के बाद अंपायर पर आरोप लगाया है कि वोट चोरी हुई। बीजेपी संसद में चर्चा के लिए तैयार है, एक बार आइए विशेष सत्र बुलाते हैं। हम वादा करते हैं कि हम संसद में चर्चा के दौरान एक-एक बात का जवाब देने को तैयार हैं। अमित शाह ने फिर से दोहराया कि हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं, चर्चा तो करिए। सिर्फ सड़क पर तमाशा करने से बात बनने वाली नहीं है। विपक्ष की असल भूमिका का निर्वहन करिए। जनहित पर बात करिए, फिजूल की बात करके संसद के सत्र का समय नष्ट करके कुछ मिलने वाला नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी में 30 साल तक BJP की सरकार रहेगी, राहुल गांधी अगले 30 साल चुनाव नहीं जीतेंगे : अमित शाह     |     राजस्व विभाग में बनाये गये नियमों को दरकिनार करके गृह ब्लॉक सदर के रहने वाले सचिन यादव को सदर तहसील में किया गया है, तैनात     |     राजस्व विभाग के अधिकारी बने भस्मासुर, जनपद में तैनात हल्का लेखपालों के तबादले के मामले पर धृतराष्ट्र बने हैं, राजस्व अधिकारी      |     पीएम मोदी 25 अक्टूबर को आध्यात्मिक नगरी काशी में, नमो घाट पर देखेंगे विंग्स ओवर गंगा एयर शो     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000