सिद्धार्थनगर में फर्जी ST सर्टिफिकेट से नौकरी का पर्दाफाश, 16 साल बाद शिक्षिका बर्खास्त

सिद्धार्थनगर। जिले में फर्जी जाति प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हथियाने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। उस्का बाजार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उटियां में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात सुनैना गौड़ को बर्खास्त कर दिया गया है।

16 साल बाद हुई जाँच में मिली खामियां और शिक्षिका को किया गया बर्खास्त

जांच में खुलासा हुआ है कि सुनैना गौड़ पुत्री रामचरन, निवासी- सुगही उस्का बाजार, सिद्धार्थनगर ने 30 जुलाई, 2010 को अनुसूचित जनजाति (ST) कोटे से सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी ली थी, जबकि उनका परिवार ‘कहार’ जाति से है जो उत्तर प्रदेश में OBC में आती है।

शिकायत के बाद तहसीलदार नौगढ़ और सतर्कता समिति ने जांच की और 7 जुलाई, 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जनपद स्तरीय सत्यापन समिति ने उनका ST प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने पहले 7 जुलाई, 2026 से सेवा समाप्त की थी, लेकिन अब संशोधित आदेश जारी कर बर्खास्तगी की तिथि नियुक्ति तिथि 30 जुलाई, 2010 से ही प्रभावी कर दी है।

अब तीन बड़ी कार्रवाई…

1. वेतन रिकवरी: वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि 2010 से अब तक दिए गए 16 साल के पूरे वेतन की वसूली की जाए।
2. FIR: संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को थाने में शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश।
3. पोर्टल अपडेट: मानव संपदा पोर्टल पर पूरी कार्रवाई दर्ज की जाएगी।

नियुक्ति टीम पर कब होगी कार्रवाई, जिसकी वजह से अपात्र को नौकरी मिली ? 

अक्सर सुनने और देखने को मिलता है कि फेंक शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर किसी के द्वारा सरकारी नौकरी हथिया ली गई, जाँच बाद उसे बर्खास्त किया गया। इस बार का मामला जरा हटकर है। इस बार एक शिक्षिका द्वारा फेंक ST सर्टिफिकेट से नौकरी हथियाने का मामला प्रकाश में आया है।

16 साल तक शिक्षिका के रूप में सेवा देने वाली सुनैना गौड़ पुत्री रामचरन, निवासी- सुगही उस्का बाजार, सिद्धार्थनगर की ST प्रमाणपत्र की जाँच जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जनपद स्तरीय सत्यापन समिति द्वारा किया तो जाँच में पाया गया कि उसका जाति प्रमाण पत्र ही फेंक है। क्योंकि सुनैना गौड़ पुत्री रामचरन का जाति कहार है और कहार जाति उत्तर प्रदेश में OBC में आती है।

लिहाजा ST प्रमाणपत्र फेंक साबित हुआ और सुनैना गौड़ को 16 साल बाद नौकरी से हाथ धोना पड़ा। सुनैना गौड़ के खिलाफ आपराधिक मुकदमा और वेतन रिकवरी आदेश अलग से जारी किया गया है। सबसे अहम् सवाल यह है कि सुनैना गौड़ को नौकरी देने से पहले जिस कमेटी द्वारा उसका चयन किया गया, उसके खिलाफ कौन सी कार्यवाही की गई ? कार्यवाही तो कमेटी के खिलाफ बनता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिद्धार्थनगर में फर्जी ST सर्टिफिकेट से नौकरी का पर्दाफाश, 16 साल बाद शिक्षिका बर्खास्त     |     रिलीज से पहले ही फिल्म रामायण ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में 75 करोड़ पार कर एनिमल-केजीएफ 2 को पछाड़ा     |     ट्रंप की हार से हिला एलन मस्क का साम्राज्य, दौलत में भारी गिरावट, बिखरे टेस्ला-स्पेस के शेयर     |     भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आखिरकार कांग्रेस ने लाया सार्वजनिक महाभियोग का प्रस्ताव      |     सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले सौरव दास की पहचान और नागरिकता पर उठे सवाल, मद्रास हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस     |     रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन, जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR, जानें क्या है, 494 करोड़ का मामला     |     खुलासा इंडिया की खबर का असर, घूंसघोर का आरोपी हल्का लेखपाल सचिन यादव का एक हल्का का चार्ज छिना     |     दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, 31 जनवरी तक लागू रहेगी रोक, जानें किसे मिलेगी छूट     |     यूपी में 30 साल तक BJP की सरकार रहेगी, राहुल गांधी अगले 30 साल चुनाव नहीं जीतेंगे : अमित शाह     |     राजस्व विभाग में बनाये गये नियमों को दरकिनार करके गृह ब्लॉक सदर के रहने वाले सचिन यादव को सदर तहसील में किया गया है, तैनात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000