योगी की सियासत से चित्त हुए स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विभागीय टीईटी के कठिन प्रश्नपत्र ने शिक्षकों में पैदा की नाराजगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की शिक्षक राजनीति में इन दिनों एक दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के हालिया चुनाव में स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी का समर्थन किए जाने के बाद उनकी राजनीतिक भूमिका चर्चा के केंद्र में आ गई है। उनके इस कार्य से शिक्षक समाज में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।

बताया जा रहा है कि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय द्वारा कथित अपमान से आहत होकर देवेंद्र प्रताप सिंह ने यह राजनीतिक कदम उठाया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को केवल भाजपा के अंदरूनी विवाद तक सीमित करके देखना शायद उचित नहीं होगा। इसके पीछे शिक्षक राजनीति और योगी सरकार के बीच बने समीकरणों की कहानी भी है।

दरअसल, देवेंद्र प्रताप सिंह लंबे समय से शिक्षकों के टीईटी संबंधी मामले को लेकर सक्रिय रहे हैं। 1 सितंबर, 2025 को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त उन शिक्षकों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी, जिनकी सेवा में पांच वर्ष से अधिक समय शेष था। फिर भी शिक्षकों के दिलोदिमाग में एक अलग तरह का प्रेशर बना हुआ है।

न्यायालय ने ऐसे शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया था। इसके लिए प्रारंभिक समय सीमा 1 सितंबर, 2027 निर्धारित हुई थी। टीईटी उत्तीर्ण नहीं करने की स्थिति में संबंधित शिक्षकों की सेवा पर संकट आना तय था। इस कठिन परिस्थिति में देवेंद्र प्रताप सिंह ने योगी सरकार के सामने शिक्षकों की मांगों को प्रमुखता से उठाया। सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की।

उत्तर प्रदेश सरकार की पुनर्विचार याचिका पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने टीईटी उत्तीर्ण करने की अंतिम समय सीमा बढ़ाकर 1 सितंबर, 2028 कर दी। इससे शिक्षकों को एक वर्ष का अतिरिक्त समय मिल गया। इसके बाद देवेंद्र प्रताप सिंह की मांग पर यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा आयोजित हुई। पेपर का स्तर सरल होने के कारण इस परीक्षा में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सफलता प्राप्त की।

इसके अतिरिक्त देवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों के लिए अलग से विभागीय टीईटी आयोजित कराने की मांग भी की, जिसे योगी सरकार ने स्वीकार कर लिया। लेकिन यहीं से कहानी ने नया मोड़ ले लिया। 3 नवंबर, 2026 को आयोजित विभागीय टीईटी का प्रश्नपत्र सामने आया तो शिक्षकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। शिक्षकों के अनुसार प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य टीईटी की तुलना में काफी कठिन था।

जिस विभागीय परीक्षा को शिक्षक अपने लिए अतिरिक्त अवसर और राहत के रूप में देख रहे थे, वही परीक्षा उनके लिए नई परेशानी बन गई। अब शिक्षकों के बीच इस बात को लेकर नाराजगी दिखाई देने लगी कि आखिर विभागीय टीईटी की मांग क्यों की गई ? इसके पीछे राजनीतिक नफा नुकसान ने शिक्षकों के लिए नई समस्या खड़ी कर दी है। जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है।

सबसे ख़ास बात यह रही कि जिस नेता से शिक्षक राहत की उम्मीद कर रहे थे, उसी देवेंद्र प्रताप सिंह को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। शिक्षक उनके प्रयासों के परिणाम और विभागीय टीईटी के स्वरूप पर सवाल उठाने लगे। यहां योगी सरकार की सियासत का एक दिलचस्प पहलू सामने आता है। यक्ष प्रश्न यह कि एमएलसी का स्वाभिमान शिक्षकों के हित से बड़ा कैसे हो गया ?

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी की मांग की, सरकार ने उनकी मांग मान ली, लेकिन परीक्षा का कठिन प्रश्नपत्र शिक्षकों की नाराजगी का कारण बन गया। इस प्रकार जिस मांग को देवेंद्र प्रताप सिंह अपनी उपलब्धि के रूप में शिक्षकों के सामने रख सकते थे, वही उनके लिए राजनीतिक असहजता का कारण बन गई। अब तो देवेंद्र प्रताप सिंह की स्थिति सांप छंछूदर जैसी हो गई है।

राजनीतिक दृष्टि से इसे योगी सरकार की एक ऐसी रणनीतिक स्थिति के रूप में देखा जा सकता है, जिसमें सरकार ने मांग स्वीकार करने के बावजूद उसका राजनीतिक लाभ मांग उठाने वाले नेता को मिलने की परिस्थितियां नहीं बनने दीं। क्योंकि उस नेता द्वारा सरकार के साथ हुई सार्थक बातचीत के बाद भी अपने कथित मान सम्मान और स्वाभिमान को आगे कर भाजपा उम्मीदवार के जमकर विरोध किया।

हालांकि प्रश्नपत्र का स्तर किसके निर्देश पर निर्धारित हुआ और इसके पीछे कोई राजनीतिक मंशा थी या नहीं, इसका कोई पुष्ट प्रमाण सामने नहीं है। फिर भी इसका राजनीतिक परिणाम स्पष्ट रूप से चर्चा का विषय बन गया है। यह सच है कि सरकार के पास बहुत ताकत होती है और वह बहुत कुछ कर सकती है। अदालत के निर्णय पर संसद के दोनों सदनों से नया कानून पास करके उसे निष्प्रभावी बना सकती है।

अब सवाल यह भी है कि क्या देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा के भीतर मिले कथित अपमान से अधिक चोट शिक्षक समुदाय में पैदा हुई नाराजगी से पहुंची है ? क्या योगी सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार करके उन्हें जिस राजनीतिक ऊंचाई पर पहुंचने का अवसर दिया था, उनकी बगावत के बाद विभागीय टीईटी के कठिन प्रश्नपत्र ने उसी उपलब्धि को उनके लिए राजनीतिक चुनौती में बदल दिया ?

एक ओर योगी सरकार शिक्षकों के टीईटी संबंधी मामले में समयसीमा बढ़वाने और परीक्षा के अवसर उपलब्ध कराने का श्रेय ले सकती है, वहीं दूसरी ओर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को यह जवाब देना पड़ रहा है कि विभागीय टीईटी शिक्षकों के लिए राहत का माध्यम बनने के बजाय इतनी कठिन क्यों हो गई ? यहाँ तो पूरा मामला ही फेल हो गया। शिक्षक स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

शिक्षक राजनीति में यह घटनाक्रम एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। केवल मांग मनवा लेना पर्याप्त नहीं होता, उस मांग के क्रियान्वयन का परिणाम भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि राजनीति में कई बार जिस उपलब्धि को लेकर कोई नेता जनता के बीच जाता है, उसी उपलब्धि का परिणाम उसके लिए असहज स्थिति पैदा कर देता है। वह कहीं का नहीं होता, उसकी स्थिति धोबी के कुत्ते के सामान हो जाती है।

फिलहाल एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी को समर्थन देना और विभागीय टीईटी को लेकर शिक्षकों की नाराजगी, दोनों घटनाएं शिक्षक राजनीति में नए समीकरणों की ओर संकेत कर रही हैं। सूबे में साल- 2027 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में सरकार भी जो निर्णय लेगी, वह सोच समझकर ही लेगी। ताकि शिक्षक समाज का वोटबैंक प्रभावित न हो।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     एएनटीएफ लखनऊ एवं थाना पट्टी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 03 तस्करों को किया गया, गिरफ्तार…     |     योगी की सियासत से चित्त हुए स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विभागीय टीईटी के कठिन प्रश्नपत्र ने शिक्षकों में पैदा की नाराजगी     |     हिमालय की गोद में विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी,1.31 लाख करोड़ लागत     |     सिद्धार्थनगर में फर्जी ST सर्टिफिकेट से नौकरी का पर्दाफाश, 16 साल बाद शिक्षिका बर्खास्त     |     रिलीज से पहले ही फिल्म रामायण ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में 75 करोड़ पार कर एनिमल-केजीएफ 2 को पछाड़ा     |     ट्रंप की हार से हिला एलन मस्क का साम्राज्य, दौलत में भारी गिरावट, बिखरे टेस्ला-स्पेस के शेयर     |     भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आखिरकार कांग्रेस ने लाया सार्वजनिक महाभियोग का प्रस्ताव      |     सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले सौरव दास की पहचान और नागरिकता पर उठे सवाल, मद्रास हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस     |     रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन, जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR, जानें क्या है, 494 करोड़ का मामला     |     खुलासा इंडिया की खबर का असर, घूंसघोर का आरोपी हल्का लेखपाल सचिन यादव का एक हल्का का चार्ज छिना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000