एएनटीएफ लखनऊ एवं थाना पट्टी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 03 तस्करों को किया गया, गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को और अधिक प्रभावी और सक्षम बनाने के निर्देश दिए हैं, बुधवार को समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि फोर्स के लिए सभी 6 थानों और 8 यूनिटों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, आरक्षी सहित आवश्यक मैनपॉवर की स्थायी तैनाती और विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था शीघ्र पूरी की जाए…

प्रतापगढ़ के पट्टी में एमडी ड्रग्स का कारोबार बना चर्चा का विषय, प्रतापगढ़ पुलिस का ड्रग्स माफियाओं पर नहीं है, खौफ 

योगी सरकार ने ANTF को मजबूत करने के दिए निर्देश, ड्रग माफिया पर होगी और सख्ती…

प्रतापगढ़ में MD ड्रग्स का कारोबार: हर तीसरे महीने गिरफ्तारी, लेकिन सरगना अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

प्रतापगढ़। जनपद में MD ड्रग्स का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस रिकॉर्ड और लगातार सामने आ रही गिरफ्तारियों पर नजर डालें तो लगभग हर तीसरे महीने MD ड्रग्स के साथ तस्करों की गिरफ्तारी की खबर सामने आती है। इसका मुख्य गढ़ पट्टी क्षेत्र बन चुका है। पट्टी से ही इसका वितरण अलग-अलग क्षेत्रों में किया जाता है।

सूत्र बताते हैं कि सड़क मार्ग से मुंबई और हरियाणा से नशे के कारोबारी अपने एजेंटों के जरिये इसे मंगाते हैं और इसे एजेंट के जरिये ही सुविधानुसार इसे डीलरों तक पहुंचा देते हैं। डीलरों के पास पहुँच जाने के बाद नशेड़ी इसे खरीदता है और वह इसका आदी बन जाता है। चूँकि सूखा नशा सबसे खतरनाक होता है, क्योंकि सूखे नशे के आदी लोग इसे मरते दम तक नहीं छोड़ पाते।

पुलिसिया कार्रवाई और मीडिया रिपोर्ट को सही मान लिया जाये तो नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर पुलिस कार्रवाई होती है, बरामदगी दिखाई जाती है, आरोपी जेल भेजे जाते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल आज भी अपनी जगह खड़ा है कि आखिर इस नशे के काले कारोबार का असली सरगना कौन है और प्रतापगढ़ में MD ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही है ? पुलिस के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

एमडीएमए (एक्स्टसी) ड्रग्स…

ड्रग्स माफियाओं को कौन बचा रहा है, कहीं राजनीतिक संरक्षण में तो नहीं किया जा रहा है, नशे का कारोबार…

ताजा मामला थाना पट्टी क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 5 नवंबर, 2026 को शाम करीब छह बजे थाना पट्टी पुलिस और ANTF लखनऊ की संयुक्त टीम ने मुजाही बाजार से औरई की तरफ जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD बरामद होने की बात कही गई है।

पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। लेकिन सवाल सिर्फ 3 तस्करों की गिरफ्तारी का नहीं है। सवाल उस पूरे नेटवर्क का है, जिसके तार आखिर कहां-कहां तक जुड़े हैं ? क्या पकड़े जा रहे लोग सिर्फ नशे की खेप पहुंचाने वाले छोटे किरदार हैं ? क्या इनके पीछे कोई बड़ा सप्लायर और संगठित गिरोह काम कर रहा है ?

यक्ष प्रश्न; आखिर कहां से आ रही है, मौत बांटने वाली नशे की खेप और कौन है, इस काले कारोबार का असली खिलाड़ी ?

यदि लगातार बरामदगी हो रही है तो सप्लाई की मुख्य कड़ी तक पुलिस क्यों नहीं पहुंच पा रही है ? जनता जानना चाहती है कि गिरफ्तारी के आंकड़े कब सरगना की गिरफ्तारी में बदलेंगे ? सिर्फ छोटे तस्करों को पकड़कर पुलिस अपनी पीठ थपथपाती रहेगी या MD ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश भी होगा ? इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

प्रतापगढ़ को नशे के कारोबार का सुरक्षित ठिकाना बनने से रोकना है तो कार्रवाई केवल बरामदगी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। असली सफलता उस दिन मानी जाएगी, जब इस काले कारोबार की जड़ पर प्रहार होगा, न कि हर कुछ महीने बाद नए चेहरों की गिरफ्तारी की खबर सामने आएगी। सच कहे तो इस खेल में राजनीतिक लोग भी शामिल हैं और उनका धन भी इस ब्यवसाय में लगा हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     एएनटीएफ लखनऊ एवं थाना पट्टी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 03 तस्करों को किया गया, गिरफ्तार…     |     योगी की सियासत से चित्त हुए स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विभागीय टीईटी के कठिन प्रश्नपत्र ने शिक्षकों में पैदा की नाराजगी     |     हिमालय की गोद में विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी,1.31 लाख करोड़ लागत     |     सिद्धार्थनगर में फर्जी ST सर्टिफिकेट से नौकरी का पर्दाफाश, 16 साल बाद शिक्षिका बर्खास्त     |     रिलीज से पहले ही फिल्म रामायण ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में 75 करोड़ पार कर एनिमल-केजीएफ 2 को पछाड़ा     |     ट्रंप की हार से हिला एलन मस्क का साम्राज्य, दौलत में भारी गिरावट, बिखरे टेस्ला-स्पेस के शेयर     |     भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आखिरकार कांग्रेस ने लाया सार्वजनिक महाभियोग का प्रस्ताव      |     सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले सौरव दास की पहचान और नागरिकता पर उठे सवाल, मद्रास हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस     |     रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन, जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR, जानें क्या है, 494 करोड़ का मामला     |     खुलासा इंडिया की खबर का असर, घूंसघोर का आरोपी हल्का लेखपाल सचिन यादव का एक हल्का का चार्ज छिना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000