महिला के हनीट्रैप में फंसा युवक, बहकावे में आकर मिलने पहुंचा तो हुआ बड़ी घटना का शिकार

युवक को महिला ने प्रेमजाल में फंसा कर बनाया बंधक,अपने साथियों के साथ जंगल में ले जाकर मांगी 5 लाख की फिरौती …

उत्तर प्रदेश। अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। एक महिला ने मोबाइल फोन के माध्यम से बात कर युवक को प्रेम जाल में फंसा लिया। अपने साथियों के साथ जंगल में ले जाकर युवक को बंधक बना लिया। महिला संबंधी अपराध में फंसाने की धमकी देते हुए 5 लाख की फिरौती मांगी गई। युवक के दोस्तों ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला एवं चार अज्ञात लोग फरार हैं। कस्बा सैदनगली के रहने वाले मुजम्मिल का कहना है कि कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। जिससे मित्रता हो गई। 14 जुलाई को दोपहर एक बजे महिला ने मिलने के लिए कहा। आदमपुर अड्डे के पास बुलाया। वहां पर महिला मिल गई। उसी के पास एक वैन खड़ी थी। आरोप है कि वैन में बैठे चार लोगों ने खींच कर वैन में बैठा लिया और आदमपुर थाना क्षेत्र के दड़ीयाल के जंगलों में खेत में बने कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया।

यहां पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। ऐसा न करने पर महिला संबंधी अपराध में फंसाने की धमकी दी गई। योजनाबद्ध तरीके से उनमें से एक आरोपी युवक के परिजनों के पास सैदनगली पहुंच गया और पैसों की डिमांड की गई। इस दौरान युवक के घर उसके दोस्त भी मौजूद थे। दोस्तों को शक हुआ तो वह व्यक्ति के साथ चल दिए और दबाव बनाने पर वह जंगल में कमरे पर पहुंचे। जहां युवक को बंधक बनाया हुआ था। शोर शराबा होने पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ को देखकर महिला एवं चार आरोपी मोबाइल और 6000 रुपये लेकर वैन में बैठकर फरार हो गए जबकि दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि हनी ट्रैप के मामले में महिला समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनमें दो आरोपियों को नामजद किया गया है। नामजद आरोपी साकिर निवासी गांव खैरपुर थाना कंबो जनपद संभल और महेंद्र सैनी निवासी गांव हरियाणा थाना सैदनगली को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000