प्रतापगढ़ रानीगंज थाना क्षेत्र में बेटे ने पिता की हत्या कर दफना दी लाश फिर कराया गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज

बेटे संजय पटेल ने अपने साथियो के साथ बनाई थी अपने पिता कि हत्या करने की साजिश…

प्रतापगढ़। एक माह पूर्व घर से लापता हुए वृद्ध की उसके बेटे ने ही हत्या कर शव नाले में दफना दिया था। पुलिस ने नरकंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपित बेटे सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रानीगंज थानाक्षेत्र के शाहपुर निवासी बद्री प्रसाद पटेल (60) 12 जून को घर से लापता हो गए थे। इसके करीब दो हफ्ते बाद बेटे संजय पटेल ने पिता की स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जबकि बद्री प्रसाद की बेटी अंशिका ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पिता के हत्या की आशंका जताई थी। गुरुवार शाम पुलिस ने प्रयागराज के बहरिया थानांतर्गत सारी पट्टी नाले की खोदाई कराई जहां पर एक नरकंकाल बरामद हुआ। जिसकी पहचान मृतक बद्री प्रसाद पटेल के रूप में की गई।

पुलिस के अनुसार मृतक के क्रियाकलापों से बेटा नाखुश चल रहा था। मृतक बैंक में रखे पैसे भी नाजायज खर्च कर रहा था। बेटे के पूछने पर वह कुछ नहीं बताता था। इस पर संजय ने अपने साथियों दिनेश पटेल निवासी सघनगंज थाना सोरांव प्रयागराज और शिवपाल उर्फ मुनीम निवासी मंडल भासो थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की योजना बनाई। 12 जून को दिनेश पटेल ने फोन कर बद्री प्रसाद को बुलाया और अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। रास्ते में सारा पट्टी नाले के पास उसने बाइक को रोक दी। जहां पर पहले से मौजूद संजय और शिवपाल ने बद्री प्रसाद की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वही नाले में दफन कर दिया। हत्या में प्रयुक्त दो बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है और खोदाई में मिले नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000