थानाध्यक्ष को फंसाने की रची साजिश में एसएसपी ने दरोगा व 2 सिपाही को किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के इटावा में पूरी तरह से सख्त लहजा अपनाने वाले थानेदार को फंसाने की साजिश में दरोगा एवं दोनो सिपाहियों ने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को थाने के शौचालय के भीतर रख दिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अंबेडकर की मूर्ति शौचालय के भीतर रखे जाने के बाद मचे बवाल को लेकर कराई गई जांच में दोषी पाए गए दरोगा एवं दोनों सिपाहियों अब सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया है। उन्होंने चौबिया थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के ऊपर अंबेडकर साहेब की मूर्ति को थाने के शौचालय में रखे जाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी। पूरे मामले में एसएसपी ने जब एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह को मामले की जांच सौंपी तो इस साजिश में थाने के दरोगा धर्मेंद्र शर्मा एवं आरक्षी कुलदीप एवं सचिन की मिलीभगत पाई गई।

जिसके चलते एसएसपी द्वारा दरोगा एवं दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। उधर बहुजन समाज पार्टी के एमएलसी भीमराव अंबेडकर ने भी मामले की जांच की मांग की है। इस मामले की जांच करने वाले एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया है कि थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह का अपने कार्य एवं मातहतों के प्रति सख्त लहजा है। जिसके चलते काम के बोझ तले दबे पुलिसकर्मी सख्त लहजे वाले थानेदार को पसंद नहीं कर रहे थे। इसी के चलते दरोगा धर्मेंद्र शर्मा ने सिपाही कुलदीप एवं सचिन के साथ मिलकर साजिश रची। थाने के शौचालय में रखी गई भीमराव अंबेडकर की मूर्ति 2 साल पहले बीना गांव से आई थी। पहले यह मूर्ति थाने के नए परिसर स्थित एक कमरे के भीतर रखी हुई थी। बाद में जानबूझकर इस प्रतिमा को शौचालय में रखवा दिया गया और बाकायदा इसका वीडियो बनाकर जारी कर दिया गया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मिलीभगत से भी इस मामले में इंकार नहीं किया है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000