जहरीली शराब कांड के आरोपी समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव पर 46 मुक़दमे हैं दर्ज, फिर भी पांच बार विधायक और चार बार रह चुके हैं सांसद

आजमगढ़। जिले में 21 फरवरी को अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल में हुई जहरीली शराब कांड में समाजवादी पार्टी विधायक रमाकांत यादव को आरोपी बनाया गया है। अब माना जा रहा है कि रमाकांत यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। जिले में फरवरी माह में जहरीली शराब पीने से 13 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि 60 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में 13 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले मे रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव सहित 13 आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट की और छह आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की है। इसके साथ ही इसमें शामिल खान बंधुओं की 75 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई थी। इस मामले में पुलिस ने सपा विधायक रमाकांत यादव को एमपी-एमएलए कोर्ट के प्रभारी मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष कारागार से लाकर पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार रमाकांत यादव पर 46 मुकदमें दर्ज हैं। एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि मामले की जांच जारी है। अहिरौला थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 39/ 22 मामले की जांच अभी जारी है। जहरीली शराब कांड में पुलिस की जांच में रमाकांत यादव का नाम प्रकाश में आया था।

पुलिस ने इस मामले में बहुत ही साइंटिफिक तरीके से जांच की। इस मामले में न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा गया है। एसपी ने कहा कि इस मामले में छह लोगों पर रासुका की करवाई की जा चुकी है। शेष आरोपियों पर भी जांच के बाद कड़ी करवाई की जाएगी। इस से साफ है कि सपा विधायक रमाकांत यादव पर भी रासुका की करवाई हो सकती है। जांच में सामने आई ये बात इस मामले में 13 आरोपियों पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। 24 फरवरी को जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर माहुल के रूपईपुर स्थित अवैध शराब का कारोबार करने वाले नदीम के घर पुलिस ने छापेमारी की थी। तब पुलिस हैरान रह गई। घर के अंदर बकायदा अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री लगाई गई थी। जहां से वह शराब बनाकर रंगेश यादव और अन्य टेक के जरिए बाजार में बेची जाती थी। नदीम और उसके परिवार ने काली कमाई कर करोड़ों की लागत से तीन आलीशान कोठियां कम समय में बनाई गई। हालांकि पुलिस की छापेमारी से पहले ही यहां पर रहने वाले परिवार के सदस्य फरार हो चुके थे। जांच के बाद इस पूरे मामले में पुलिस ने यह पाया कि शराब का अवैध कारोबार रमाकांत यादव के इशारे पर होता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000