प्रतापगढ़ जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने मोहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 20 जोनल एवं 76 सेक्टर अधिकारियों को किया तैनात

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने दिनांक 31 जुलाई 2022 से प्रारम्भ होकर दिनांक 09 अगस्त 2022 को मनाये जाने वाले मोहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था एवं परिशांति परिपालित करने तथा साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से स्थलवार 20 जोनल एवं 76 सेक्टर अधिकारियों को तैनात कर दिया है। इसके अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में अपर उपजिलाधिकारी (प्रथम), अपर उपजिलाधिकारी (द्वितीय) तथा पुलिस अधिकारी के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर व पुलिस उपाधीक्षक (परि0) को तैनात किया गया है। उन्होने जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुराने धार्मिक एवं साम्प्रदायिक प्रकरणों व नये विवादों, अपरम्परागत धार्मिक जुलूसों एवं कार्यक्रमों, गोवंश वध/परिवहन आदि घटनाओं को लोकर साम्प्रदायिक सद्भाव प्रभावित होने व मोहर्रम के अवसर पर निहित/स्वार्थी तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनायें किये जाने की शक्यता के दृष्टिगत विशेष सक्रियता अपेक्षित है।

जुलूसों के आयोजनकर्ताओं द्वारा सम्बन्धित अधिकारी से अनुज्ञप्ति प्राप्त किया जायेगा। आवेदक की पहचान, उसकी उम्र, आधार कार्ड, फोटोग्राफ आदि के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। गैर परम्परागत/गैर लाइसेन्सी कोई भी आयोजन/जुलूस/कार्यक्रम नहीं होगें। विगत वर्षो व इस वर्ष जिन जिन स्थानों पर किसी प्रकार का विवाद परिलक्षित हो उसको पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी ससमय सुलझाते हुये क्षेत्र की प्रत्येक छोटी से छोटी घटना को गम्भीरता से लिया जाये व तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करें एवं विवाद को हल करने तथा साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को समाप्त करने हेतु कड़े एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित किये जाये। असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाये। जुलूसों/कार्यक्रमों के दौरान लोक व्यवस्था के प्रतिकूल, आपत्तिजनक तथा अवैधानिक गतिविधियों न होने पाये।

मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन सख्ती से किया जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये यातायात कदापि न बाधित होने पाये। किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्थल पर किसी भी दशा में अवैधानिक अस्त्र/शस्त्र का प्रदर्शन न हो, अवैध अस्त्र/शस्त्र लेकर चलने वालों के विरूद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जाये। समस्त उपजिला मजिस्ट्रेट अपने काउण्टर पार्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ अपनी तहसील से सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वय कर तहसील क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील, अति संवेदनशील स्थलों पर अपने स्तर से राजस्व, पुलिस एवं विकास के ग्राम स्तरीय कर्मियों की ड्यूटी लगायें। किसी प्रकार की संवेदनशीलता, तनाव व असहज स्थिति की शक्यता पर तत्काल जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित करेगें। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0)/अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पूर्वी सर्किल में एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू0रा0)/अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पश्चिमी सर्किल ओवर आल इंचार्ज के रूप में विधि व्यवस्था संधारित करायेगें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000