बसपा सांसद अफजाल अंसारी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने गैंगस्टर मामले में प्रार्थना पत्र किया खारिज

गाजीपुर। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई बहुजन समाज पार्टी से सांसद अफजाल अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।अफजाल अंसारी को गुरुवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम और एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश रामसुध सिंह की अदालत ने 14 वर्ष पूर्व गैंगस्टर एक्ट के मामले में अफजाल अंसारी का डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। अब अफजाल अंसारी को कोर्ट में गैंगस्टर केस का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि 22 नवंबर साल-2007 में मुहम्दाबाद पुलिस ने भांवरकोल और वाराणसी के मामले में अफजाल अंसारी, माफिया डॉन मुख्तार अंसारी,एजाजुल हक पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। साल-2010 में पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में सांसद अफजाल अंसारी जमानत पर है। आरोप से मुक्त करने के लिए उनकी तरफ से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा गया था कि वह साल-1985 से 2001 तक विधायक रहे हैं। उनकी राजनैतिक छवि धूमिल करने के उद्देश्य से आरोपित बनाया गया है।

उन्होंने अपने पक्ष में कई तर्क देकर आरोप मुक्त करने की मांग की थी, जिस पर गुरुवार को सुनवाई के बाद न्यायालय ने खारिज करते हुए आरोप तय करने के लिए 20 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की है। कुछ दिन पहले ही बसपा सांसद की जमीन हुई थी कुर्क बंदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.90 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी थी। ये कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत की गई थी। अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कासिमाबाद थाने में मामला दर्ज है।अफजाल अंसारी गाजीपुर से साल-2019 लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से चुनाव जीते थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद अफजाल अंसारी का कहना था कि इतने सालों की जो मेहनत मैंने की है, यह सब उसी का इनाम मुझे दिया जा रहा है।मुझे जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000