माफिया मुख्तार अंसारी से भी शातिर है उनका बेटा विधायक अब्बास अंसारी, मजबूत नेटवर्क के आगे पुलिस रही नाकाम

लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी पुलिस को बाप से भी बड़ा शातिर लग रहा है। अब्बास को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीमें कई दिन से छापेमारी कर रही है। अब्बास अपने मजबूत नेटवर्क के जरिए पुलिस को चकमे पर चकमा दे रहा है। पुलिस की दो टीमों ने राजधानी लखनऊ में मंगलवार की रात से लेकर बुधवार शाम तक आशियाना, एफआईटावर और चिनहट में नौ जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। आशियाना में माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह में रहे हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र कालिया के घर छापेमारी, चिनहट में माइकल के घर छापेमारी,एफआई टॉवर में मुख्तार के एक खास के घर पुलिस ने तलाशी ली। पुलिस की ये सारी कवायद फेल ही रही। पुलिस दिल्ली, गाजीपुर और मऊ में भी लगातार छापेमारी कर रही है। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ व साल-2019 में राजधानी लखनऊ के महानगर कोतवाली में शस्त्र लाइसेंस का दुरुपयोग करने की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में पेशी से गायब रहने पर अब्बास खिलाफ गैरजमानती वारंट कोर्ट ने जारी किया था। पुलिस ने अब अब्बास को पकड़ने के लिए मुख्तार के करीबी रहे और अन्य गुर्गों का पूरा ब्योरा तैयार करने के बाद उनके यहां छापेमारी शुरू किया है।

पुलिस वजीरगंज में तीन जगहों पर मुख्तार के खास लोगों पर भी नजर बनाए हुए हैं। 24 से ज्यादा लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लिया गया हैं, लेकिन पुलिस अब्बास को पकड़ नहीं पा रही है। एडीसीपी उत्तरी अनिल यादव ने बताया कि मुख्तार के गुर्गों के यहां दबिश देने के अलावा दूसरे जिलों में भी पुलिस उसके ठिकानों का पता लगा रही है। पुलिस अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी में है। इसके लिए कानूनी औपचारिकता पूरी करने के लिए पुलिस बुधवार को कोर्ट में अर्जी दी है। अब्बास लगातार फरार है। उसकी सम्पत्ति कुर्क करने का नोटिस भी दिया जा चुका है। बता दें कि अब्बास अंसारी म‌‌ऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक है। अब्बास अंसारी पर एक लाइसेंस पर धोखाधड़ी से कई शस्त्र रखने का आरोप है। 12 अक्टूबर साल-2019 को राजधानी लखनऊ के महानगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने अब्बास अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक अब्बास अंसारी ने साल-2012 में गन का लाइसेंस लिया था। जिसके बाद शस्त्र लाइसेंस को दिल्ली वाले घर के एड्रेस पर ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद उन्होंने धोखाधड़ी से कई हथियारों की खरीद की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मुंबई में पानी की मारामारी! टैंकर ऑपरेटर्स हड़ताल पर, BMC ने ले लिया ये बड़ा फैसला     |     पति कर रहा तीसरी शादी, घर के बाहर धरने पर बैठी पत्नी; गोद में लिए है डेढ़ साल की मासूम     |     बीड़ी पीने की ऐसी तलब, माचिस नहीं देने पर बना हैवान, सड़क किनारे सो रहे दो लोगों की कर दी हत्या     |     लोकबंधु अस्पताल के सेकेंड फ्लाेर में लगी आग : वार्ड से जान बचाकर बाहर निकले मरीज और तीमारदार     |     13 दूल्हे लूटने वाली तीन लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, नशीली खीर खिलाकर करती कंगाल     |     13 शादियां, लाखों की ठगी, पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया भंडाफोड़, 3 शातिर महिलाएं गिरफ्तार     |     बाइक सवार बदमाशों ने मैरिज होम संचालक को मारी गोली     |     खाटूश्याम जा रहे कार-ट्रेलर से टकराई इंजीनियर, बैंक मैनेजर समेत 5 लोगों की हुई मौत     |     गुजरात के व्यापारी की बिहार में हत्या; बदमाशों ने पटना एयरपोर्ट से किया अगवा, 2 दिनों तक मारपीट के बाद हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव     |     प्रयागराज में दलित युवक की हत्या पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजा देने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000