प्रतापगढ़ में अपराधियों के हौसले बढ़ते हुए आ रहे नजर, क्रिकेट खेल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार 12 अगस्त 2022 की शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार के निकट हवाई अड्डे के पास क्रिकेट खेल रहे युवक पर बाइक से आए चार हमलावरों ने गोली मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के जमुआरी गांव निवासी 20 वर्षीय विशाल सरोज पृथ्वीगंज हवाई अड्डे के पास शुक्रवार की शाम दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर 4 लोग पहुंचे और युवक विशाल सरोज को गोली मार दी।

गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। साथ में क्रिकेट खेल रहे युवक भाग निकले और हमलावर भी फरार हो गए। विशाल के साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने प्रयागराज में स्थित स्वरूप रानी अस्पताल के लिए उसे रेफर कर दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मौका मुआयना किया और घटना के बारे में जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी नगर अभय पांडे ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी गई है। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घायल युवक विशाल सरोज भी अपराधिक प्रवृत्ति का है। रानीगंज थाने की पुलिस उसे बम के साथ गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। उसका भी अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000