उत्तरप्रदेशमेरठ स्कूल बैग में देशी पिस्तौल रखने को लेकर मां ने डांटा तो बेटे ने खुद को मार ली गोली By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 18, 2022 648 मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती में 10वीं के छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 18 वर्षीय लड़के ने यह घातक कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसकी मां ने उसे पढ़ाई में लापरवाही और स्कूल बैग में देशी पिस्तौल रखने को लेकर डांटा था। इस पर उसने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला खत्म कर दी। देवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुंडाली थाना के SHO सुखपाल ने कहा कि देशी पिस्तौल को जब्त कर लिया गया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ये आत्महत्या का मामला है। मां ने कहा है कि स्कूल से लौटते समय बैग में पिस्तौल लेकर घर पहुंचा था। बैग में किताबों के साथ पिस्तौल देखकर उन्होंने लड़के को डांटा था। उन्होंने आगे बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही पता लगा लेंगे कि लड़के को पिस्तौल कहां से मिली। मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि परिवार ने कहा है कि वे मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार 648 Share