उत्तरप्रदेशजौनपुर पति के साथ ससुराल से लौट रही महिला प्रेमी के साथ हुई फरार चकमा देकर उतरी थी बाइक से By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 20, 2022 911 जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। परिजनों के मुताबिक वह इससे पहले भी एक बार प्रेमी के साथ जा चुकी है। गांव निवासी एक युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। महिला के मायके के लोग समझा बुझाकर काफी परेशान हो गए। महिला का उसके मायके के पड़ोस के गांव के युवक से पहले से संबंध था। विवाह के बाद भी वह प्रेमी के संपर्क में बनी रही। रक्षाबंधन पर वह मायके गई थी। एक हफ्ते मायके में रहने के बाद शुक्रवार को पति के साथ ससुराल आते समय उसने रास्ते में अंबेडकर मूर्ति तिराहे के पास कुछ काम बताकर बाइक से उतर गई। पति जब काफी देर तक वह नहीं आई तब उसे ढूंढने लगा। बाद में जब उसके मोबाइल पर बात किया तो उसने प्रेमी के साथ जाने की बात बताई। कहा कि वह अब उसके साथ ही शादी करेगी। घटना को लेकर क्षेत्र में जोरदार चर्चा है। समाचार 911 Share