बाइक सवार बदमाशो ने बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को दिनदहाड़े गोली मारकर लूट लिए 70 हजार रुपये

सुल्तानपुर के कप्तान सोमेन वर्मा ने सख्त रुख अपना लिया है। लचल पुलिसिंग के चलते बढ़ रहे क्राइम को देखते हुए उन्होंने दोस्तपुर थाने के प्रभारी और एक दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। कादीपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर को उन्होंने CCTNS विभाग से जोड़ा है। SP की इस पहली बड़ी कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र समेत एक दरोगा और दो सिपाही को सस्पेंड किया है। दरअसल, बुधवार दोपहर दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर बाजार में बैंक फ्रेंचाइजी संचालक जितेंद्र कुमार को गोली मारकर बदमाशों ने 70 हजार की लूट कर लिया था। जितेंद्र को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना पाकर एसपी सोमेन वर्मा स्वंय घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित से मिलकर उसे न्याय का भरोसा दिलाया है। घटना को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है।

21 अगस्त को भी हुई थी लूट वहीं 21 अगस्त को भी दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कैथी जलालपुर निवासी नितेश यादव अपनी बुआ सीमा को लेकर बाइक से दोस्तपुर बाजार आया था। बाजार से घर लौटते समय रास्ते में कैथी जलालपुर के पास तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रोककर सीमा की चेन छीन लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने नितेश को पैर में गोली मार दिया। बाइक की चाभी भी छीन लिया था। लगातार लूट की वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में एसपी ने कादीपुर इंस्पेक्टर को सीसीटीएनएस विभाग से जोड़ा है। जबकि एसपी ने इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को दोस्तपुर थाने का चार्ज दिया है और इंस्पेक्टर राम प्रकाश रावत को कादीपुर का नया प्रभारी बनाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000