परिवार वालो के डर से महिला ने पति व बच्चों संग की हिंदू धर्म में वापसी तो मिल रही धमकियां

लखनऊ। प्रेम प्यार में फंसी युवती अपने प्रेमी से निकाह करने के लिए मुस्लिम बन गई। निकाह के बाद जब ससुराल वाले ताने मारते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे एवं जेठ ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया तो ससुराल वालों के जुल्मों को देखकर महिला और उसके व्यवसाई पति ने बच्चों समेत मुस्लिम धर्म छोड़ दिया। तकरीबन 15 दिन पहले हिंदू धर्म स्वीकार करने वाले इस परिवार को अब बाहुबली एवं पूर्व विधायक तथा कुछ अन्य प्रभावशाली लोग जान से मारने की धमकी दे रहे है। शुक्रवार की सवेरे अयोध्या रोड अनोरा कलां में रहने वाली एक महिला और उसके पति ने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए महिला ने अपने ससुर एवं मुख्तार अंसारी के गुर्गों से अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन और अधिकारियों ने न्याय दिलाने की मांग की है। वायरल किए वीडियो में महिला ने बताया है कि वह मूल रूप से रायबरेली की रहने वाली है और हिंदू धर्म में उसने जन्म लिया था। अनोरा कला में रहने वाले कारोबारी से उसे प्रेम हो गया। इसके बाद प्रेमी की इच्छा के अनुरूप उसने अपने परिवार के लोगों के खिलाफ जाकर मुस्लिम धर्म स्वीकार करते हुए कारोबारी से निकाह कर लिया।

पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसका जेठ, ससुर तथा ससुराल के अन्य लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। धार्मिक ताने मारकर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने कई बार परिवार वालों का विरोध किया तो उसके साथ भी ससुराल वालों द्वारा मारपीट की गई। इसी बीच उसे एक बेटी हुई जिसके होने से उसकी प्रताड़ना और अधिक बढ़ गई। उधर महिला का पति भी अपने परिवार के लोगों की प्रताड़ना से परेशान हो चुका था। तकरीबन 15 दिन पहले कारोबारी ने परिवार समेत मंदिर में पूजा पाठ के बाद हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद जब उसने अपना नाम संशोधित कराने के लिए हलफनामा बनवाकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की और समाचार पत्रों में इसकी सूचना दी तो उसके बाद उसके बड़े भाई तथा बाहुबली मुख्तार अंसारी तथा कई अन्य प्रभावशाली लोग उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। पीडित परिवार ने शासन, प्रशासन और अफसरों से वायरल वीडियों के माध्यम से अपनी जाने और माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000