मां अपने दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर खुद को लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में उस समय हड़कंप गया जब एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय महिला का पति गणेश पूजा के भंडारे में गया हुआ था। सुबह जब उसके पति ने घर का दरवाजा खोला घटना की जानकारी हुई। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया। पुलिस की जानकारी कि मुताबिक शनिवार को बताया कि तरियारी गांव निवासी मनोज पाल का विवाह 12 साल पहले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा में सरोजा पाल (29) से हुआ था। शादी के दस साल बाद दंपत्ति के जुड़वां बच्चे तनवेश और तन्वी का जन्म हुआ था।

दोनों की उम्र 10 माह थी। मनोज मुम्बई रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा के साथ मुम्बई से घर आ गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का भंडारा था, जिसमें वह गया था। जहां रात में रुक गया। शनिवार सुबह छह बजे वह घर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द था। अनहोनी की आशंका से उसने स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि सरोजा गाटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी और दोनों बच्चे को मृत पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गौरव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और स्वजनों एवं पति से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मां ने बच्चों को गला दबाकर मार दिया उसके बाद खुद फांसी पर लटक गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000