बाइक की आमने सामने टक्कर में एक युवक की हुई मौत... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ कंधई क्षेत्र के आनापुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत एक युवक की दर्दनाक हुई मौत दो की हालत गंभीर By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 3, 2022 1,198 कंधई क्षेत्र के आनापुर मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें अनिल पुत्र त्रिभुवन 28 निवासी औराइन,अंकित श्रीवास्तव पुत्र माता प्रसाद 30 वर्ष निवासी गौरा प्रतापगढ़ अपने निजी काम से गए थे और वह घर वापस लौट रहे थे कि तभी पट्टी की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार दो पहिया वाहन में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे समोगरा गांव निवासी वरुण वर्मा 28 वर्ष पुत्र राम जनक जो कि अपनी माता को लेने के लिए तेरहमील जा रहा था कि तभी आनापुर मोड़ के पास सड़क हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही दो लोगों को गंभीर चोट आई हैं। आसपास जुटे लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल पट्टी सीएचसी उपचार हेतु लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने हालत बिगड़ती देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। वहीं मृतक वरुण वर्मा के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। समाचार 1,198 Share