डीएम ने जिस बोलेरो को कुर्क करने का दिया आदेश कार्रवाई से पहले ही हो गई गायब खोजबीन में जुटी पुलिस

प्रयागराज आठ अगस्त को डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी किया। जिसमें यह भी निर्देशित किया गया कि संबंधित संपत्तियों को कुर्क कर कार्रवाई की आख्या 22 अगस्त तक उपलब्ध कराई जाए। आदेश के अनुक्रम में 18 अगस्त को अटरामपुर नवाबगंज स्थित आरोपी की एक करोड़ रुपये मूल्य की भूमि कुर्क कर दी गई। गो तस्कर गिरोह के सदस्य की जिस बोलेरो को कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया, वह कार्रवाई से पहले ही गायब हो गई। समय सीमा बीतने के बावजूद इसे कुर्क नहीं किया गया। इसी का फायदा उठाकर खेल कर दिया गया। अब बोलेरो की खोजबीन चल रही। योेगेंद्र नारायण शुक्ला नवाबगंज के झोखरी आदमपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वह कुख्यात गो तस्कर गिरोह सरगना मो. मुजफ्फर गैंग का सदस्य है और वर्तमान में जेल में है। पिछले साल पूरामुफ्ती थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा कायम हुआ था। इसी मुकदमे में धारा- 14(1) के तहत विवेचक धूमनगंज इंस्पेक्टर ने अपराध से अर्जित उसकी बेशकीमती जमीन व बोलेरो चिह्नित की और कुर्की की कार्रवाई के लिए डीएम से अनुमति मांगी।

आठ अगस्त को डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी किया। जिसमें यह भी निर्देशित किया गया कि संबंधित संपत्तियों को कुर्क कर कार्रवाई की आख्या 22 अगस्त तक उपलब्ध कराई जाए। आदेश के अनुक्रम में 18 अगस्त को अटरामपुर नवाबगंज स्थित आरोपी की एक करोड़ रुपये मूल्य की भूमि कुर्क कर दी गई। हालांकि बोलेरो को कुर्क नहीं किया गया। खास बात यह कि समय सीमा बीतने के बावजूद कार्रवाई लंबित रही। सूत्रों का कहना है कि इसी का फायदा उठाकर बोलेरो गायब कर दी गई। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मचा तो खोजबीन शुरू हुई। लेकिन अब बोलेरो ढूंढ़े नहीं मिल रही है। इससे पुलिस की नींद उड़ी हुई है। इस मामले में विवेचक धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्य का कहना है कि बोलेरो का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। कार्रवाई समय सीमा में नहीं हुई तो इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000