प्रेमिका के घर प्रेमी के पकड़े जाने के बाद दुर्गा मंदिर में प्रेमी युगल की कराई गई शादी एक साल से दोनों के बीच था प्रेम संबंध

उत्तर प्रदेश के बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी युवती व कलवारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी युवक ने परिवार वालों के सामने दुर्गा मंदिर में सात फेरे लिए। दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। युवती के घर में पकड़े जाने के बाद युवक को पुलिस थाने ले गई थी। जहां दोनों पक्षों की सहमति के बाद विवाह हुआ। शनिवार रात नगर थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी रामराज के घर में एक युवक घुस आया। इसकी भनक लगने पर रामराज ने डायल 112 पर इसकी सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और युवक को पकड़कर थाने पर ले गई। सुबह दोनों के परिवार के लोग भी थाने पर पहुंचे।

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए सुशील कुमार ने बताया कि वह रामराज के घर के बगल में रहने वाली मौसी के यहां आता-जाता था। जहां रामराज के बेटी विनीता से नजदीकियां बढ़ गईं। विनीता को भी थाने पर बुलवाया गया तो दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई। परिवार के लोगों के समझाने पर भी जब दोनों नहीं माने तो दोनों के परिवार वालों को झुकना पड़ा। लड़की के पिता रामराज व लड़के के पिता सुखई ने गांव के लोगों के सामने राय मशविरा कर नगर बाजार के दुर्गा मंदिर पर ले जाकर शादी करा दी। दोनों पक्षों ने यह तय किया कि पितृ पक्ष के बाद लड़की की विदाई की जाएगी। इस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000