युवती से छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने के आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में घायल आरोपी को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज में युवती से छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने के आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आरोपी युवक पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में दिख रहे दो लड़को को पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। दोनों ने सरेंडर किया था। तीसरे आरोपी मोहम्मद कैफ पुत्र राजीउद्दीन को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर SRN अस्पताल में भर्ती किया है। जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर छेड़खानी का वीडियो प्रसारित हुआ था। वीडियो में एक युवती मंगेतर से बातचीत कर रही थी। उसी दरमियान तीन युवक पहुंचे और छेड़छाड़ के साथ ही मारपीट की। वह कहती रही कि पापा से बात कर लो, मेरी सगाई हो चुकी है। मंगेतर भी दबंगों के पैर पकड़कर गुहार लगता रहा। लेकिन युवकों ने उनकी नहीं सुनी। मामला बढ़ने के बाद थाना प्रभारी मऊआइमा सुरेश सिंह ने वसीक, जिकरिया और माशूक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों माशूक और जिकरिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मामले में एक और वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें एक मोहम्मद कैफ नाम का लड़का भी छेड़छाड़ करते दिखाई दिया। जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी थी।

युवती से छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने के मामले में शुक्रवार देर रात मोहम्मद कैफ की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ देवगलपुर चौकी क्षेत्र के रामफल इनारी में बन का पूरा नहर की पुलिया के पास हुई। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस टीम पर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगते ही, वह वहीं गिर गया। इससे पहले पुलिस शुक्रवार शाम को आरोपियों के घर बुलडोजर लेकर भी पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों के परिवार वालों को 24 घंटे की मोहलत दी थी। 24 घंटे में पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करने पर बुलडोजर से घर गिराने की चेतावनी दी गई थी। जिसके बाद दो आरोपियों माशूक और जिकरिया ने सरेंडर कर दिया था मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी गंगापार आईपीएस अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि तीनों अपराधियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है साथ ही इनकी कुंडली भी निकाली जा रही है कि पूर्व में इन्होंने कितने अपराध किए है अपराधियों का लगातार सफाया हो रहा है माफिया अपराधियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000