सड़क छाप मजनू की तरह डायल 112 में गस्त करते हुए घूम रहे सिपाही ने दुकान पर बैठी लड़की से उसका मोबाइल नंबर मांगा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल एसपी ने किया सस्पेंड

ललितपुर। एक सड़क छाप मजनू की तरह डायल 112 में गस्त करते हुए घूम रहे सिपाही ने दुकान पर बैठी लड़की से उसका मोबाइल नंबर मांगा। मना किए जाने पर दुर्व्यवहार करते हुए सिपाही ने उसे अपशब्द कहे। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल नंबर मांगने वाले सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे ललितपुर के सौजना थाना क्षेत्र का होना बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को हुई घटना के इस वीडियो में एक लड़की अपने पिता की छोटी सी परचून की दुकान पर बैठी हुई थी। उस समय उसके पिता काम करने के लिए खेत पर गए हुए थे। सुबह के तकरीबन 11.00 बजे का समय हुआ होगा कि उसी समय थाना सौजना क्षेत्र की डायल 112 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी दुकान के सामने अपनी गाड़ी रोकी।
डायल 112 से उतरे सिपाही ने दुकान पर बैठी लड़की से पूछा कि तुम्हारे पिता और भाई कहां है? बच्ची ने जब पिता के खेत पर जाने की बात कही तो पुलिसकर्मी ने कहा कि तुम फेसबुक आईडी चलाती हो, अपना मोबाइल नंबर दे दो। मना करने पर सिपाही ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार करते हुए अपशब्द कह डालें।इस दौरान हुए शोरगुल की आवाज को सुनकर लड़की का चचेरा भाई मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि हस्तक्षेप करने पर उसके साथ भी सिपाही द्वारा अभद्रता की गई। पीड़ित द्वारा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई। वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने लड़की से मोबाइल नंबर मांगने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000