पुलिस और स्‍मैक तस्‍कर के बीच हुई मुठभेड़ में स्‍मैक तस्‍कर पप्पू सोनकर के पैर में लगी गोली

प्रयागराज में पुलिस और मादक पदार्थों के तस्‍कर के बीच मुठभेड़ हो गई। यमुनापार इलाके के इरादतगंज हवाई पट्टी के पास शुक्रवार देर रात घूरपुर पुलिस और मादक पदार्थ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस से घिरे बदमाश ने गोली चलाई तो पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा कारतूस और स्मैक बरामद हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है। घूरपुर में इरादतगंज हवाई पट्टी के पास मुठभेड़ में पुलिस के अनुसार प्रयागराज शहर में जार्जटाउन के अल्लापुर निवासी पप्पू सोनकर गांजा और स्मैक की तस्करी करता है। शुक्रवार देर रात सीओ करछना अजीत सिंह चौहान को सूचना मिली कि घूरपुर थाना क्षेत्र स्थित इरादतगंज हवाई पट्टी के पास कुछ बदमाश पहुंचने वाले हैं।

मुखबिर की सूचना पर करछना सीओ घूरपुर पुलिस और एसओजी यमुनापार के साथ वह बताए गए स्थान पर पहुंचे और घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद बाइक से आ रहे व्यक्ति को रोकने की कोशिश की तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पल भर में ही बदमाश बाइक लेकर गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यमुनापार में मादक पदार्थों की तस्‍करी करता था। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पप्पू सोनकर के खिलाफ जार्जटाउन थाने में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह जार्जटाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। झूंसी, नैनी और घूरपुर में भी उसे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इधर कुछ समय से वह यमुनापार क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। उससे उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000