पुलिस और बदमाश लुटेरे से हुई मुठभेड़ मुठभेड़ में बदमाश लुटेरे के पैर में लगी गोली

मुजफ्फरनगर। एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी की अगुवाई में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा महिला से पर्स लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ में लंगड़ा कर दबोचा है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये घायल आरोपी को उपचार के लिये चिकित्सालय में एडमिट कराया है। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर व लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाईन पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 1 शातिर लुटेरे अभियुक्त को गॉड ग्रेस स्कूल, बझेड़ी रेलवे अण्डरपास के पास से अपनी पीतल से लंगड़ा कर दबोचा गया है। अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ज्ञात हो कि दिनांक 01 अक्टूबर 2022 को वादिया द्वारा थाना सिविल लाईन पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा वादिया का पर्स व मोबाईल छीनने की घटना कारित की गयी थी। वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूटा गया पर्स जिसमें 3,600 रुपये नकद, 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर, 1 तमंचा मय 1 कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम आरिफ उर्फ हड्डी मुल्ला पुत्र शफीक निवासी 402 मल्हुपुरा थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना सिविल लाईन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टी में उपनिरीक्षक ललित कुमार, प्रशांत गिरी, कौशल गुप्ता, कांस्टेबल विमल, प्रदीप, विजय, बालकिशन, कृष्णपाल, गौतम, शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000