प्रतापगढ़ थाना कुण्डा पुलिस व स्वाट टीम द्वारा लूट करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 5 शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने व अपराध/अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाकर सघन चेकिंग/कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 11/10/2022 की रात्रि में थाना कुण्डा पुलिस व स्वाट टीम प्रतापगढ़ को देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र कुण्डा के चौसा गैस एजेन्सी के पास से ट्रक (वाहनों) की लूट करने वाले गिरोह के 5 शातिर लुटेरे/सदस्य गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 अदद ट्रक, 2 अदद मोबाइल फोन (लूट का), 1 अदद ट्रक (घटना में प्रयुक्त) व अवैध तमंचा-कारतूस, बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।अभियुक्तों के कब्जे से थाना कुण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 394/022 धारा- 392, 342 भादंवि से सम्बंधित लूट का एक अदद मोबाइल फोन व एक अदद ट्रक संख्या- UP 42 AT 8261 बरामद किया गया है व थाना कुण्डा के मु0अ0सं0- 325/022 धारा- 394 भादंवि से सम्बन्धित लूट का एक अदद मोबाइल फोन व लूटे गये वाहन ट्रक संख्या- UP33AT8591 के प्रपत्र बरामद किये गये हैं। अभियुक्त अली असगर के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

पूछताछ का विवरण गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों का वाहन/ट्रक लूट करने का एक गिरोह है जिसमें हम लोगों के अलावा जावेद पुत्र मो0 जौवाद निवासी अकबरपुर उर्फ गंगागंज दिलावलपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज, छोटू पुत्र अज्ञात निवासी ऊंचाहार जिला रायबरेली, अबू ऐश, अभिषेक यादव एवं पण्डित निवासी बाघराय सदस्य है। हम लोगो के गैंग का सरगना जावेद पुत्र मो0 जौवाद उपरोक्त है । उसके द्वारा योजना बनाई जाती है, उसके आधार पर हम सभी लोग ट्रक व चार पहिया गाडी में बैठकर जाते है और रात्रि में जहां सूनसान जगह होती है और जो ट्रक अकेले हाईवे पर जा रहे होते है उनको ओवरटेक करके उनके सामने गाडी को खडी कर देते है तथा गाडी में जबरदस्ती बैठकर ड्राइवर व क्लीनर को उसी गाडी के अन्दर दबा कर गाडी को स्वयं चलाते हुये कुछ दूर ले जाकर सूनसान जगह में ड्राइवर व खल्लासी को उतारकर हाथ पैर बांधकर गाडी को लूट लेते हैं बाद में उसे बेंचकर उससे जो पैसे मिलते है हम सभी बराबर हिस्सो में बांट लेते हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूर्व में जनपद प्रतापगढ़ व आसपास के जनपदों में की गई विभिन्न वाहन लूट की घटनाओं के बारे में बताया है, जिनके संबंध में जांच/विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता…

1. शेबू पुत्र अफसार अहमद निवासी अकबरपुर उर्फ गंगागंज दिलावलपुर थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज।

2. मो0 आतिफ पुत्र मो0 वासिफ निवासी अकबरपुर उर्फ गंगागंज दिलावलपुर थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज।

3. मो0 सहबाज पुत्र साने अली निवासी अकबरपुर उर्फ गंगागंज दिलावलपुर थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज।

4. अली असगर पुत्र मो0 जौव्वाद निवासी अकबरपुर उर्फ गंगागंज दिलावलपुर थाना नवाबगंज प्रयागराज।

5. मो0 नदीम पुत्र मो0 मोसिम निवासी मलिकपुर थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज।

बरामदगी में…

1- एक अदद ट्रक संख्या UP 42 AT 8261 (लूट का)।

2- दो अदद मोबाइल फोन (लूट का)।

3- एक अदद ट्रक बिना नम्बर प्लेट का(घटना में प्रयुक्त)।

4- एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 435/022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट ।

पुलिस टीम में निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय टीम थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ व प्रभारी स्वाट टीम उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव मय स्वाट टीम, प्रतापगढ़ शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000