पत्नी और बेटा-बेटी व सास-ससुर को जिंदा जलाने वाला युवक गिरफ्तारी से बचने के लिए की आत्महत्या

पंजाब के जालंधर में पत्नी और 2 बच्चों समेत परिवार के 5 सदस्यों को जिंदा जलाने वाले शख्स ने आत्महत्या कर ली। शख्स ने दो दिन पहले ही जालंधर के कस्बा मेहतपुर में अपनी ससुराल में जाकर पत्नी, बेटा बेटी, सास व ससुर को जिंदा जला दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि जालंधर में 5 लोगों की हत्या के आरोपी व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसने सिधवा बेट के पास अपने गांव में आत्महत्या कर ली। उसका शव खेत में एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कुलदीप सिंह नाम के शख्स ने नशे की हालत में ससुराल में जाकर अपनी पत्नी परमजीत कौर, बेटे गुरमोहल, बेटी अर्शदीप कौर, सास जंगीद्रो बाई और ससुर सुरजन सिंह को पेट्रोल से जला दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था।

कुलदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। सुरजन सिंह मजदूरी करता है। उसने 8 साल पहले अपनी बेटी परमजीत कौर की शादी की थी लेकिन कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद परमजीत कौर अपने दो बच्चों गुलमोहर और अर्शदीप के साथ मायके आ गई। इसके एक साल बाद उसने अपनी बेटी की दोबारा शादी गांव खुरसैदपुर के कुलदीप सिंह उर्फ कल्लू नाम के शख्स से कर दी। कुछ समय बाद ही कल्लू ने अपनी पत्नी और बच्चों को पीटने लगा। कुलदीप सिंह बच्चों को गोद नहीं ले रहा था। वह पत्नी पर बच्चों को साथ न रखने का दबाव बना रहा था, लेकिन मां अपने बच्चों को छोड़ने को तैयार नहीं थी, इसलिए दोनों के बीच झगड़ा हो गया। परमजीत अपने दो बच्चों के साथ अपने माता-पिता के घर आई थी। बीती रात कुलदीप शराब पीकर सास-ससुर के घर आया। पूरा परिवार सो रहा था। कुलदीप सिंह उर्फ कल्लू ने पेट्रोल छिड़का और घर में आग लगा दी। घटना के बाद से पुलिस कुलदीप सिंह की तलाश कर रही थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000