SSP ऑफिस के बाहर फायरिंग, बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े एक युवक गुरप्रीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि गुरप्रीत को तीन गोलियां मारी गईं। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके को सील किया गया और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन SSP ऑफिस के बाहर हुए हत्याकांड ने सनसनी मचा दी और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

जिस जगह पर फायरिंग हुई, वहीं बगल में ही SSP ऑफिस और एडमिनिस्ट्रेटिव कांप्लेक्स है, जहां पर डीसी दफ्तर, कोर्ट परिसर और कई अन्य मोहाली जिले के सरकारी विभागों के दफ्तर है। इस घटना के बाद पूरे इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, क्योंकि SSP ऑफिस में ही सुरक्षा के लिए करीब 30 से 40 जवान तैनात रहते हैं, लेकिन हमलावर इसके बावजूद पूरी तैयारी से आए थे और हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गए।

DIG नानक सिंह ने दी जानकारी

इस घटना पर रोपड़ रेंज के DIG नानक सिंह ने कहा कि गुरप्रीत सिंह यहां एनडीपीएस के एक मामले में कोर्ट में पेशी पर आया था। उसके खिलाफ अफीम रिकवरी का एक मामला चल रहा है और फिलहाल वो जमानत पर जेल से बाहर है। मृतक गुरप्रीत सिंह का भी क्रिमिनल बैकग्राउंड है। दो हमलावर थे और कई राउंड फायरिंग की गई है। इसमें पुलिस की कई टीमें गठित की गई है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ा जाएगा।

आपसी रंजिश में की गई युवक की हत्या!

प्रारंभिक जांच में ये मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस घटना ने मोहाली जिले के SSP ऑफिस जैसे हाई-लेवल इलाके की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000