प्रतापगढ़ भदोही जिले में तैनात सीओ भुनेश्वर पाण्डेय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी

प्रतापगढ़। यूपी के भदोही जिले में तैनात सीओ भुनेश्वर पाण्डेय को गिरफ्तार करने का कोर्ट ने आदेश दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने 17 नवम्बर 2022 को सीओ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश एडीजी मिर्जापुर को दिया है। वहीं एसपी भदोही के खिलाफ विभागीय कार्यवाई के लिए डीजीपी को पत्र लिखा है। एसपी की लापरवाह रवैए से कोर्ट बेहद नाराज है। कोर्ट ने एसपी भदोही को लेकर डीजीपी को लिखे पत्र में सख्त टिप्पण की है। कोर्ट ने डीजीपी को भेजे पत्र में लिखा है कि न्यायालय के आदेशों के प्रति असम्मान, उपेक्षा, लापरवाही एसपी भदोही द्वारा बरती गई। एसपी जैसे जिम्मेदार पद पर बने रहने योग्य नहीं प्रतीत होते हैं। एसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाए।अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-4 के जज सीताराम ने एडीजी मिर्जापुर को सीओ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। कई पेशी के बाद भी सीओ भदोही भुनेश्वर पांडे कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे।

जिसके बाद कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है और गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिया है, कि 23 मार्च साल-2004 को तत्कालीन सांगीपुर एसओ रहे  भुनेश्वर पाण्डेय ने चेकिंग के दौरान 11 जिंदा बम के साथ अभियुक्त आत्मराम को गिरफ्तार किया था। राज्य बनाम आत्मराम मुकदमे में कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराने लिए सीओ के द्वारा कोर्ट नहीं आने पर कोर्ट ने ये कार्रवाई की है। विशेष लोक अभियोजक फौजदारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के एक मुकदमे में सीओ भदोही द्वारा कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। ऑन कोर्ट उनको बुलाया गया। भदोही के एसपी को भी बताया गया। इसके बावजूद सीओ पेशी पर नहीं आए। कोर्ट ने सीओ भदोही को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिया है, जबकि मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000