पुलिस और बदमाशो में हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में दो बदमाश हुए ढेर एक बदमाश मौके से हुआ फरार

वाराणसी। पटना की जेल से भागे बिहार के दो अपराधी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्‍तौल भी बरामद की जो दरोगा को गोली मारकर लूटी गयी थी। वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि सोमवार सुबह वाराणसी अपराध शाखा और बड़ागांव थाने की पुलिस ने शातिर बदमाशों की घेराबंदी की। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिससे अपराध शाखा के आरक्षी शिव बाबू घायल हो गए। गणेश के मुताबिक, इसके बाद पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दो बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए और एक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से एक नौ एमएम की और एक 32 बोर की पिस्तौल बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों के पास से जो नौ एमएम की पिस्‍तौल बरामद की है, वह वाराणसी जिले के रोहनिया में दरोगा को गोली मारकर छिनी गयी थी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाइक, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी कागजात बरामद किये गए हैं।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मारे गए बदमाशों की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थानाक्षेत्र के गोलवा निवासी रजनीश उर्फ बऊवा और मनीष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों सगे भाई थे। गणेश के अनुसार, फरार आरोपी लल्लन भी इन दोनों बदमाशों का भाई है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों कुख्यात अपराधी हैं और हाल ही में पटना जेल से भागे थे। उन्होंने बताया कि तीनों बदमाश सगे भाई हैं और तीनों हत्या और लूट की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर हैं। गणेश के मुताबिक, पटना पुलिस को तीन बदमाशों की तलाश थी। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000