पुलिस को लाइनमैन का चालान करना पड़ा महंगा

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बिजली विभाग के संविदा कर्मी का चालान करना पुलिस को महंगा पड़ गया। पुलिस ने लाइनमैन का चालान काटा तो उसने झररेखापुर पुलिस चौकी की लाइन ही काट दी। बताया जा रहा है कि झररेखापुर पुलिस चौकी पर 5 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया था। जानकारी के मुताबिक झररेखापुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी यातायात माह अभियान के तहत चेकिंग कर रहे थे, तभी झररेखापुर बिजली घर में कार्यरत संविदा कर्मी मनोज कुमार किसी काम से घर से निकल रहे थे। उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इसलिए उनका चालान काटा गया। लाइनमैन मनोज का कहना है कि उसके पास सारे कागजात थे, सिर्फ हेलमेट नहीं था।

 

इस वजह से पुलिस ने उसका 1000 रुपये का चालान काट दिया। मनोज ने यह बात अपने अधिकारियों को भी बताई। फिर क्या अधिकारियों ने पुलिस चौकी का बकाया बिल निकालकर बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए और बिजली काट दी गई। बिजली विभाग का कहना है कि पुलिस चौकी पर 5 लाख से ज्यादा का बिल बकाया था, इसलिए बिजली काट दी गई। हरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी का कहना है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झररेखापुर थाने की बिजली का कनेक्शन बदले की भावना से काटा गया। बिजली कटने से कई घंटे तक पुलिस का काम बाधित रहा। ट्रैफिक माह चल रहा है, इस वजह से हेलमेट नहीं पहनने पर चालान किया गया। वहीं लाइनमैन का कहना है कि बिजली बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काटा गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000